फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   21 months ago, ENT department asked for tools, not found, how to deal with black fungus

ईएनटी विभाग ने 21 माह पहले मांगे थे औजार, नहीं मिले, ब्लैक फंगस से कैसे निपटेंगे

Wed, 19 May 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
21 months ago, ENT department asked for tools, not found, how to deal with black fungus
कोरोना महामारी के साथ ब्लैक फंगस के केस भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। शुगर बीमारी से पीड़ित मरीजों पर ये अटैक कर रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास इस बीमारी से लड़ने के लिए न औजार है और न ही दवाई है। ऐसे में बिना दवाई और औजार के स्वास्थ्य विभाग लड़ने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

21 माह पहले नागरिक अस्पताल के ईएनटी विभाग ने स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से औजार मांगे थे लेकिन ऑपरेशन करने के लिए ये यंत्र आज तक नहीं मिले है। इसमें एंडोस्कॉपी कैमरा भी शामिल है। ये ही नहीं ब्लैक फंगस बीमारी से निपटने के लिए अस्पताल में एंटी फंगस दवा की एक डोज भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि दवा का ऑर्डर किया हुआ है लेकिन अभी तक ये दवा नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

बुधवार को चौथा मरीज मिला, रोहतक भेजा
जिले में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे है। बुधवार को जिले में ब्लैक फंगस आशंकित चौथा मरीज मिला है। 45 वर्षीय मरीज कोरोना संक्रमित था लेकिन ठीक होने के बाद आंखों में सूजन और सिर में दर्द की शिकायत शुरू हुई। परिवार के लोग उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले गए हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 4 हो गई है, इसमें फतेहाबाद निवासी महिला, टोहाना निवासी युवक, फतेहाबाद निवासी व्यक्ति भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने दवा और औजार जुटाए
सद्भावना अस्पताल में बुधवार को 40 वर्षीय व्यक्ति ब्लैक फंगस आशंकित मिलने के बाद वीरवार को भी जांच करवाई गई। इसके बाद ईएनटी डॉ. जयप्रकाश ने ऑपरेशन का फैसला लिया। ऑपरेशन के लिए ईएनटी विभाग के चिकित्सक ने अपने निजी स्तर पर औजार और दवाई जुटाई है। बुधवार देर शाम को व्यक्ति का नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ ने ऑपरेशन शुरू किया है।

कोट
एंटी फंगल दवा की डिमांड की हुई है, पहले अग्रोहा मेडिकल में दवाई आएगी और इसके बाद यहां पहुंचेगी। ईएनटी विभाग की तरफ से जहां तक औजारों की बात है मेरी जानकारी में ये नहीं है। ईएनटी से मेरी बात हुई है वह अपने स्तर पर व्यवस्था कर रहे हैं।
- डॉ. वीरेश, भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed