फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   21 found corona infectd including shopkeeper

दुकान संचालक व शिक्षिका पत्नी समेत 21 मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 30 Aug 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
21 found corona infectd including shopkeeper
फतेहाबाद की सतीश कॉलोनी में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना महामारी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आंकड़ा एक हजार मरीजों के करीब पहुंचने वाला है। सितंबर में कोरोना संक्रमण के मामले और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए एंटीजन टेस्ट में 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। फतेहाबाद शहर में कोरोना संक्रमण के तीन और जाखल के गांव नड़ैल में आठ मामले आए हैं। जिले में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या 926 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर के सतीश कॉलोनी निवासी रेडिमेड गारमेंटस दुकान संचालक व उसकी पत्नी और भाभी संक्रमित पाए गए हैँ। तीनों को पिछले कई दिनों से लक्षण आ रहे थे। पत्नी व भाभी शिक्षिका हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को होम आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा जाखल के गांव नड़ैल में बैंक कर्मी के परिवार के आठ लोग संक्रमित मिले हैं। बैंक कर्मी की पत्नी, बेटा, बेटी व परिवार के पांच अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा भूना अनाज मंडी में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रतिया शहर में तीन युवक संक्रमित पाए गए हैं। गांव फूलां में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

छह लोगों ने दी कोरोना को मात : स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को छह लोगों ने कोरोना को मात दी है। टोहाना से एक, रतिया ग्रामीण से एक, भूना और जाखल से दो-दो लोग ठीक हुए हैं। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमित 596 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण के 321 मरीज एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed