{"_id":"6075df528ebc3ecbac0674af","slug":"21-crore-52-lakh-rupees-budget-passed-in-just-90-seconds-fatehabad-news-rtk6043254200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 90 सेकंड में पास हो गया 21 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र 90 सेकंड में पास हो गया 21 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट
विज्ञापन
प बैठक में हंगामा करते पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़।
- फोटो : Fatehabad
नगर परिषद में साधारण बैठक से पहले बजट मीटिंग रखी गई। बैठक में बजट का विस्तृत ब्योरा रखा गया। मीटिंग शुरू होने के बाद मात्र 90 सेकंड में 21 करोड़ 52 लाख रुपये का 2021-2022 के लिए बजट पास कर दिया। बजट मीटिंग में प्रधान दर्शन नागपाल, नप अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
बैठक में बजट को लेकर किसी पार्षद ने चर्चा नहीं की और न ही कोई सवाल किया गया। इसके चलते बजट बिना किसी विरोध के पास कर दिया गया। नप अधिकारियों के मुताबिक 21 करोड़ 52 लाख 82 हजार 610 रुपये का बजट पास किया गया। नप की तरफ से 14 करोड़ 43 लाख 45 हजार रुपये अनुमानित आय रखी गई। इसमें से 17 करोड़ 11 लाख रुपये खर्च का अनुमान है।
नप ने बजट में 40 लाख रुपये डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन चार्ज वसूली का प्रस्ताव रखा है। नप अधिकारियों का कहना है कि 2020-2021 में 40 लाख रुपये आय का अनुमान है। 2020-2021 में 9 लाख 98 हजार रुपये आय हुई है।
विज्ञापन
यहां से नप करेगा आय
हाउस टैक्स - 1.50 करोड़ रुपये
किराया - 1.10 करोड़ रुपये
स्टांप डयूटी - 2.50 करोड़ रुपये
डेवलपमेंट चार्ज- 3 करोड़ रुपये
इलेक्ट्रिक चार्ज - 25 लाख