{"_id":"5c7d6922bdec22141f00d179","slug":"201551722786-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हेड़ी की टीम ने जीती तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता, पूर्व कृषिमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हेड़ी की टीम ने जीती तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता, पूर्व कृषिमंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन
कबड्डी में नन्हेड़ी की टीम विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
कुलां। गांव नन्हेड़ी में भाखड़ा डैम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने शिरकत की। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने अपनी खेल का शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में नन्हेड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बेहतरीन खेल खेलते हुए अंतिम में नन्हेड़ी की टीम को बाई मिलने से फाइनल में चयन हुआ। जबकि सेमीफाइनल मुकाबला बोसवाल व गिल्लाखेड़ा के बीच हुआ। इसमें बोसवाल की टीम ने आधे अंक के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह फाइनल मुकाबले में नन्हेड़ी व बोसवाल की टीमें भिड़ी। इस कांटेदार स्पर्धा में नन्हेड़ी की टीम ने बोसवाल की टीम को पांच अंकों से मात देते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। बालीवाल स्पर्धा में गाजूवाला की टीम विजेता व हैदरवाला की टीम उप विजेता बनी। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। कबड्डी स्पर्धा में विजेता टीम को 71 सौ अथवा उप विजेता टीम को 51 सौ रुपये व ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। जबकि बालीवाल में प्रथम इनाम 51 सौ रुपये एवं द्वितीय इनाम 31 सौ रुपये दिया गया। इसके साथ ही बेस्ट रेडर व बेस्ट कैचर को क्लब द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान कुलां निवासी साहिल इलेक्ट्रॉनिक के संचालक की तरफ से बेहतरीन तीन खिलाड़ियों को टाटा स्काई डिश पुरस्कार में दी गई। क्लब द्वारा प्रतियोगिता में तीनों दिन खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए लंगर की व्यवस्था की गईं। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने मुख्यअतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बल्कि वह अपने स्तर पर गांव में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर नई पीढ़ी को खेलों प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर हरनेक सिंह एनआरआई, संजीव ठाकुर, बलजीत बेनीवाल, मनोज गौतम, मनोहर शर्मा, दलबीर सिंह सरपंच प्रतिनिधि, सुभाष ठाकुर, रमेश माहर सरपंच धोलू, अशोक कुमार पंचायत सक्रेटरी, नरेश सिंगला व निर्मल सिंह आदि उपस्थित रहे।