फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   इस बार नहीं लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव, दिल्ली पर ही दूंगा ध्यान : केजरीवाल

इस बार नहीं लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव, दिल्ली पर ही दूंगा ध्यान : केजरीवाल

Wed, 31 Oct 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
इस बार नहीं लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव, दिल्ली पर ही दूंगा ध्यान : केजरीवाल
इस बार नहीं लड़ू़ूंगा लोकसभा का चुनाव, दिल्ली पर ही दूंगा ध्यान : केजरीवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/भट्टू । साल 2014 के लोकसभा चुनावों में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बनारस लोकसभा सीट से ताल ठोकने वाले अरविंद केजरीवाल इस बार 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मंगलवार को फतेहाबाद के भट्टू में पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमर उजाला समाचार पत्र के संवाददाता से खास बातचीत में इसको लेकर स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने साफ कहा कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और दिल्ली पर ही ध्यान देंगे। पिछले लोकसभा चुनावों में उनके बनारस से चुनाव लड़ने पर विपक्षी दलों ने उन्हें दिल्ली से भगौड़ा तक कहकर घेरने का प्रयास किया था।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पराली से प्रदूषण की समस्या पर किसानों की बजाए प्रदेश की बीजेपी, पंजाब की कांग्रेस व केंद्र की सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वो बार-बार पंजाब, हरियाणा के सीएम से समस्या के समाधान के लिए चक्कर काट-काटकर थक गया लेकिन इसके बावजूद कोई सफलता नहीं मिली। केजरीवाल ने कहा कि वो पराली मुद्दे पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन से भी मिले थे और उन्होंने आश्वासन दिया था कि वो पंजाब-हरियाणा के किसानों को कोई विकल्प देंगे, लेकिन वो आश्वासन भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

हरियाणा में लगातार बढ़ती नशे की समस्या के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के सीएम ने साफ किया कि नशे का खात्मा सिर्फ आम आदमी पार्टी सरकार कर सकती है क्योंकि मौजूदा सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रवैया नहीं अपना रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनती है तो वो शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष काम करेगी और लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए पहले दिन से काम शुरू करेगी। उन्होंने संकेत दिए कि हरियाणा में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो प्रत्येक मोहल्ले में यहां भी क्लिनिक खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed