{"_id":"5b3d05554f1c1bb2288b48b7","slug":"201530725717-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्रदेश में बिजली-पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय बीघड रोड पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रभारी ओमप्रकाश केहरवाल ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ता पुराना बस स्टैंड रोड स्थित रेस्ट हाउस से एकत्रित होकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए बीघड रोड पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ओमप्रकाश केहरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज हर वर्ग परेशान हो चुका है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में होने वाले चुनावों में भाजपा को फायदा पहुुंचाने के लिए हरियाणा के हिस्से का पानी राजस्थान को दे दिया है। जिसके कारण प्रदेश के किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे हरियाणा में मटका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत लेकर अपनी सरकार बनाएगी। भाखड़ा डैम में भी पानी की स्थिति ठीक नहीं है। यही नहीं बिजली का संकट भी बना हुआ है। इस मौके पर पूर्व आईपीएस दलबीर भारती, पूर्व मंत्री राम स्वरुप रामा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव टेकचंद मिड्ढ़ा, प्रदेश सचिव सुभाष बिश्रोई, व्यापार सेल के उपाध्यक्ष नरेश सरदाना, जिला महिला सेल अध्यक्ष कृष्णा पूनियां, जगजीत हुड्डा, भवानी सिंह, प्रमुख समाज सेवी हंसराज चौधरी, सुरजीत बिश्रोई, रमेश डांगरा, गुरदीप सिंह, सुरजीत ओढ़, कृष्ण लेगा, कुलदीप जांगड़ा, रामतीर्थ बैनीवाल, रणधीर बोदीवाली, गुरदीप चहल, डाक्टर पृथ्वी पाल शास्त्री, सतबीर खिचड़, सीताराम एडवोकेट, राजेश गांधी, जोगेंद्र बेलरखां, प्रहलाद ग्रोवर, गुरमीत मोदी, राजा सिवाच, जोगिंद्र ढिल्लो, रवि रंधावा, कालू, बरसीन एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण भिरडाना सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।