फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, ड्यूटी इंस्पैक्टर को हटाने की मांग

रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, ड्यूटी इंस्पैक्टर को हटाने की मांग

Fri, 20 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, ड्यूटी इंस्पैक्टर को हटाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने टोहाना में कर्मचारी नेता ईश्वर सिंह बूरा पर सोची समझी साजिश के तहत किए गए हमले और भ्रष्टाचार में फंसे सब इंस्पेक्टर रामचंद्र को ड्यूटी इंस्पेक्टर के पद से हटाने की मांग को लेकर फतेहाबाद डिपो में रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना, वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र दिनौंद, पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान रामफल देशवाल, टोहाना के प्रधान चंद्रभान खटक, शिव कुमार श्योराण ने भी भाग लिया। रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि सब इंस्पेक्टर रामचंद्र को ड्यूटी इंस्पेक्टर के पद से नहीं हटाया जाता तो आंदोलन को राज्य कमेटी अपने हाथ में ले लेगी और प्रदेशभर में आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को इन मांगों को लेकर टोहाना में रोडवेज कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी दिन प्रदर्शन के बाद आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, सीटू जिला प्रधान मदन लाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए 29 अप्रैल को जींद में होने वाली रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। प्रदर्शन में सचिव रामदिया, संगठन सचिव असमन खान, सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, सतबीर सिंह, बलजीत सिंह, कंवरपाल, अशोक कुमार सहित अनेक रोडवेज कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed