फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
कर्ज से परेशान किसान ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। उसका शव पंजाब के सरदूलगढ़ के पास नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फसल अच्छी न होने के कारण उस पर 8-10 लाख का कर्ज हो गया था। इसी से परेशान होकर उसने नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

52 वर्षीय करनैल सिंह की पंजाब के गांव हमीरगढ़ (पंजाब) में 3 एकड़ जमीन थी। उसके साले गुलाब सिंह ने बताया कि जमीन घग्घर नदी के किनारे थी, जिस कारण बाढ़ आने से अक्सर फसल खराब हो जाती थी। साल दर साल वह घाटे में जा रहा था, जिस कारण उसने गांव के कोआपरेटिव बैंक से 85 हजार रुपये, मालवा ग्रामीण बैंक से 2 लाख 40 हजार तथा आढ़ती से साढ़े 4 लाख रुपये कर्ज ले रखा था। गुलाब सिंह ने बताया कि उनको खेती में लगभग 8-10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। जिसके चलते वे मानसिक रूप से परेशान रहते थे। मानसिक परेशानी के चलते वह इसकी दवाई लेने के लिए टोहाना आते थे। 20 फरवरी को वह दवाई लेने के लिए संगम अस्पताल में आया था। जिसके बाद वह गायब हो गए। जब उन्होंने आसपास में तलाश की तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने करनैल सिंह की गुमशुदगी की रपट दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी थी। शनिवार रात को पुलिस ने पंजाब के सरदूलगढ़ शहर के चूडिय़ा हैड से करनैल सिंह के शव को बरामद कर लिया। मृतक के एक बेटा और दो बेटी है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चौकी इंचार्ज एएसआई खेताराम ने बताया कि गांव हमीरगढ़ निवासी किसान जरनैल सिंह खेतीबाड़ी में नुकसान के चलते परेशान था। जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। उसके परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed