{"_id":"5a887f1f4f1c1b78028b4e6a","slug":"201518894879-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी पीने उतरा युवक बहा, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी पीने उतरा युवक बहा, तलाश में जुटे गोताखोर
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बीघड़ हेड पर शुक्रवार शाम को एक युवक नहर में डूब गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। युवक नहर के पास पानी पी रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती सांय विनोद निवासी बनावाली घर की ओर जा रहा था। बीघड़ हेड पर वह पानी पीने के लिए रूका था कि अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में जा गिरा और पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे डूबता देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष रूपेश चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों के द्वारा युवक की नहर में तलाश की जा रही है।