{"_id":"5a887d864f1c1b514a8b9e3c","slug":"201518894470-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वाधान में बलिदान दिवस आज ढाणी गोपाल चौपटा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वाधान में बलिदान दिवस आज ढाणी गोपाल चौपटा में
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वाधान में 18 फरवरी को गांव ढाणी गोपाल चौपटा पर बलिदान दिवस मनाए जाने के आह्वान को लेकर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर ली है। डीएसपी जगदीश काजला को पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना भूना प्रभारी आत्मा राम बिश्नोई सह पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है।
समारोह स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बीएसएफ की एक कंपनी को भूना थाना में रिजर्व रखा गया है। उधर समिति के नेतागण गांव-गांव में जाकर मुनियादी के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में समारोह में पहुंचने के लिए अपील कर रहे हैं। पूरे मामले पर शांति बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
गांव खासा पठाना में ये होंगे तैनात
उकलाना रोड पर ढाणी गोपाल चौपटा में पूर्व में हुए घटनाक्रम से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। चौपटा पर तो डीएसपी स्वयं भारी पुलिस बल के साथ रहेंगे, वहीं महज चौपटा से एक किलोमीटर की दूरी पर नाकाबंदी की गई है। जिसकी कमान एएसआई भाल सिंह बाना को सौंपी गई है। उनके साथ आधा दर्जन पुलिस कर्मी सुरक्षा को लेकर अपनी नजरें जमाए रखेंगे। उधर फतेहाबाद रोड़ पर देव होटल के निकट सुरक्षा के लहजे से नाका स्थापित किया गया है। जिसका इंचार्ज एएसआई धनराज आधा दर्जन पुलिस कर्मचारियों के साथ देखरेख करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण स्वयं पूरे प्रकरण पर अपनी विशेष निगरानी रखेंगे। इन नाकों के अतिरिक्त खैरी चौक भूना, पिरथला-साहू-सनियाना मार्ग पर टी-प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं डीएसपी
पुलिस उपाधीक्षक जगदीश काजला ने बताया कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति 18 फरवरी को गांव ढाणी गोपाल चौपटा पर बलिदान दिवस मनाएगी। जिसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक कर लिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं दी जाएगी। शांति व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जाएगा।