{"_id":"5a81d9944f1c1b8e238b8125","slug":"201518459284-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडोपल में बनेगा रोडवेज का तीन जिलों का ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडोपल में बनेगा रोडवेज का तीन जिलों का ट्रेनिंग सेंटर
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
रोडवेज विभाग में शामिल होकर विभाग के भविष्य को संभालने वाले रोडवेज चालकों को अब ट्रेनिंग के लिए फतेहाबाद आना होगा। विभाग फतेहाबाद में रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर बनाने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से फतेहाबाद में रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर के लिए जगह की तलाश का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को एडीसी डा. जेके आभीर ने गांव बड़ोपल में एक जगह का मुआयना किया और वहां पर ट्रेनिंग सेंटर बनाने की संभावनाओं की तलाश की।
रोडवेज विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर के लिए दस एकड़ जगह का चयन किया जाएगा। इस सेंटर में अकेले फतेहाबाद ही नहीं बल्कि साथ लगते हिसार व सिरसा जिले के चालकों को भी रोडवेज बस चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चूंकि फतेहाबाद हिसार और सिरसा के बीचोंबीच पड़ता है तो रोडवेज उच्चाधिकारियों के लिए ये अपने आप ही बेहतर च्वाइस बनकर उभरा है।
इस साल के आखिर तक शहर के बाहर चला जाएगा नया बस स्टैंड
रोडवेज विभाग द्वारा फतेहाबाद में ही रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने के पीछे एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि फतेहाबाद शहर का नया बस स्टैंड का काम जारी है। माना जा रहा है कि इस साल के आखिर तक नया बस अड्डा शहर के हिसार रोड़ पर तैयार हो जाएगा। फिलहाल फतेहाबाद ही इकलौता शहर है जिसका बस स्टैंड शहर की आबादी से दूर है। सिरसा और हिसार दोनों जगह बस स्टैंड शहर की घनी आबादी के अंदर हैं जिसके कारण बसों के अंदर प्रवेश से टै्रफिक का भी सिस्टम बिगड़ता है। ऐसे में अगर सिरसा या हिसार में रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाता तो वहां पर ट्रैफिक के हालात और खराब होते। लेकिन फतेहाबाद में ऐसी समस्या नहीं आएगी। वर्जन
विज्ञापन
रोडवेज विभाग का ट्रेनिंग सेंटर फतेहाबाद जिले में बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए रोडवेज जीएम के साथ मिलकर बड़ोपल में धारनियां रोड़ पर दस एकड़ जगह का निरीक्षण किया है। उम्मीद है कि इसी जगह पर ट्रेनिंग सेंटर के प्रस्ताव की सरकार से मंजूरी मिल जाएगी। इस सेंटर में फतेहाबाद के अलावा सिरसा व हिसार जिले के चालकों को भी प्रशिक्षण मिलेगा।
डा. जेके आभीर, अतिरिक्त उपायुक्त, फतेहाबाद ।