{"_id":"5a1c4c474f1c1b6f548bfced","slug":"201511803975-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक 4 से 15 तक करेंगे सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक 4 से 15 तक करेंगे सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सरकार की शिक्षक व शिक्षा विरोधी नीतियों के विरोध में 4 से 15 दिसंबर तक प्रदेश के सभी खंडों में प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के राज्य अध्यक्ष सीएन भारती, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद बाटू, राज्य कमेटी सदस्य राजपाल मिताथल ने संयुक्त ब्यान जारी कर बताया कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं एसटीएफआई ने हरियाणा सरकार, शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार मांग-पत्र दिए परन्तु अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ।
मिताथल ने बताया कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों के हजारों खाली पड़े पदों को नियमित भरा जाए, गैरशैक्षिक कार्य बन्द किए जाएं, जेबीटी अध्यापकों की तबादला संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए सैंकिड ड्राइव चलाया जाए। जेबीटी अध्यापकों का अंतरजिला स्थानान्तरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जब विद्यालयों में सीसीई मूल्यांकन किया जा रहा है तो मासिक परीक्षाएं क्यों ली जा रही हैं।
परीक्षाएं त्रिमासिक, छह माही, नौ माही व वार्षिक परीक्षाएं होनी चाहिए। राज्य प्रधान सीएन भारती ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता व शिक्षा को सार्वभौमिकरण के लिए 9 व 10 दिसम्बर को जाखन दादी रतिया में हिसार, सिरसा व फतेहाबाद जिले के 40-50 अध्यापकों की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सत्र 2018-19 के लिए नामांकन अभियान चलाने के लिए कमिश्नरी स्तर पर 24 से 26 दिसंबर तक प्रदेशभर में कन्वेंशन की जाएंगी। नामांकन अभियान के लिए शहर-शहर व गांवों में जन सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।