{"_id":"593c35e54f1c1b2b1e8b45a9","slug":"201497118181-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा की तीन गलतियां, आधी हो सकती है सैक्टर-3 की एन्हांसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा की तीन गलतियां, आधी हो सकती है सैक्टर-3 की एन्हांसमेंट
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित रूखाया
फतेहाबाद।
हिसार रोड पर स्थित सेक्टर-3 के हजारों बाशिंदों पर भारी-भरकम एन्हांसमेंट के कम होने की संभावना बनती दिख रही है। दरअसल सेक्टर-3 के प्लाट धारकों पर एन्हांसमेंट देते समय हुडा प्रशासन की गलतियों के चलते तीन ऐसे विकल्प खुद सेक्टर-3 के लोगों के सामने रख दिए हैं, जिनके आधार पर वो अपनी एन्हांसमेंट कम करवा सकते हैं। दूसरी ओर ये सुप्रीम कोर्ट की ओर से एन्हांसमेंट है तो इसके बाद सेक्टर-3 भविष्य में भी एन्हांसमेंट के चंगुल से पूरी तरह आजाद हो जाएगा। अर्थात इसके बाद आगे से कोई एन्हांसमेंट सेक्टर-3 के प्लाट धारकों पर नहीं डाली जा सकेगी।
2013 में आया था एन्हांसमेंट का फैसला, चार साल बाद वसूली की तैयारी
दरअसल हुडा के वित्त विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के जिस फैसले का आधार बनाते हुए सेक्टर तीन के लोगों पर 4180 रुपये प्रति गज और 5 हजार रुपये प्रति गज की एन्हांसमेंट डाल दी है। वो फैसला मार्च 2013 का है। अगर हुडा 2013 में ही प्लाट धारकों को एन्हांसमेंट जारी कर दिया होता तो आज सेक्टर 3 के निवासियों को इतनी ज्यादा एन्हांसमेंट राशि नहीं देनी होती। जानकारी के अनुसार हुडा ने 2013 से लेकर 2017 तक चार साल का ब्याज भी एन्हांसमेंट राशि में जोड़ दिया है जिसके कारण एन्हांसमेंट राशि इतनी अधिक हो गई है। वर्तमान एन्हांसमेंट के मुताबिक सेक्टर 3 के प्लाट धारकों पर प्रति मरले एक से सवा लाख रुपये देना होगा। हुडा सेक्टर 3 में सबसे छोटे प्लाट 6 मरले के हैं, ऐसी स्थिति में सेक्टर में न्यूनतम एन्हांसमेंट भी 6 से 7 लाख रुपये प्रति प्लाट पड़ेगी। बड़े प्लाट धारकों को तो और भी अधिक रकम चुकानी पड़ सकती है। मसलन दस मरले प्लाट के मालिक को कम से कम 10 लाख रुपये और 20 मरले प्लाट के मालिक को 20 लाख रुपये एन्हांसमेंट के रूप में हुडा को देने पड़ेंगे।
156 एकड़ में फैला सेक्टर-3, लेकिन 66 एकड़ में बना है सचिवालय और अफसरों की कोठियां
हुडा के सेक्टर 3 लगभग 156 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। माना जा रहा है कि हुडा ने 156 एकड़ जमीन के हिसाब से ही एन्हांसमेंट प्लाट धारकों पर डाली है। लेकिन एक बात तो प्लाट धारकों के पक्ष में जा सकती है, वो ये सेक्टर 3 की कुल 156 एकड़ जमीन में से 66 एकड़ जमीन पर लघुसचिवालय की इमारतें, परिसर और अधिकारियों की कोठियां बनी हुई हैं। इसके अलावा लघुसचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों के क्वार्टरों की कालोनियां भी इसी 66 एकड़ में बनी हुई हैं। हुडा सूत्रों के अनुसार हुडा प्रशासन ने इस 66 एकड़ की एन्हांसमेंट भी बाकी बची जमीन के प्लाट धारकों पर डाल दी है जबकि अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे अलग रखा गया है। इसके अलावा चार एकड़ कॉमर्शियल एरिया है।
विज्ञापन
कोर्ट का विकल्प खुला, सोमवार को नोटिस दिया जा सकता है
हालांकि तीन का अवकाश आने के चलते सेक्टर तीन में एन्हांसमेंट के नोटिस देने का काम शुरू नहीं किया गया था, लेकिन माना जा रहा है कि सोमवार से नोटिस वितरण का काम औपचारिक रूप से शुरू हो सकता है। ऐसे में नोटिस वितरण के बाद स्थानीय सेक्टर वासी इस मामले में आगामी रणनीति बना सकते हैं। सेक्टर-3 के निवासियों के सामने कोर्ट का विकल्प भी खुला है। बता दें कि पिछले दिनों सिरसा में भी हुडा ने एक सेक्टर के प्लाट धारकों पर 5 हजार रुपये प्रति गज की एन्हांसमेंट डाली थी, जिसके बाद सेक्टर वासियों ने कोर्ट का सहारा लिया। अभी उस केस में एन्हांसमेंट घटकर 31 सौ रुपये हो गई है, ऐसे में माना जा रहा है कि फतेहाबाद सेक्टर 3 के निवासी भी कोर्ट का रास्ता अख्तियार कर सकते हैं।
अभी तक हुडा की ओर से एन्हांसमेंट का कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस आने के बाद ही आगे कोई कार्यवाही होगी।
बलदेव बजाज, अध्यक्ष, सेक्टर-3 वेलफेयर एसोसिएशन, फतेहाबाद।
सेक्टर-3 मामला : हुडा ने की तीन गलतियां, आधी हो सकती हैं एन्हांसमेंट
2013 में आया था फैसला, लेकिन चार साल बाद एन्हांसमेंट देने से हुडा ने ब्याज प्लाटधारकों पर मढ़ा
156 एकड़ में फैला है सेक्टर-3, लेकिन 70 एकड़ जगह पर लघुसचिवालय और अधिकारियों की कोठियां
कोर्ट का विकल्प खुला, सिरसा में भी सामने आया था ऐसा ही मामला, 5 हजार की एन्हांसमेंट कोर्ट से हुई आधी
सोमवार से शुरू हो सकते हैं नोटिस मिलने, इसके बाद आगे की कार्यवाही करेगी सेक्टर-3 वेलफेयर एसोसिएशन
10एफटीबीपी07 : फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन में बनी कोठी और सड़क ।
10एफटीबीपी08 : फतेहाबाद के हुडा सेक्टर में निर्माणाधीन एक कोठी ।