फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   20 tenants will become owners of nap shops, 36 applications will be canceled

20 किरायेदार बनेंगे नप के दुकानों के मालिक, 36 आवेदन होंगे रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
20 tenants will become owners of nap shops, 36 applications will be canceled
नगर परिषद कार्यालय फतेहाबाद। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद की दुकानों पर 20 साल से ज्यादा समय से किरायेदार अब जल्द मालिक बनने जा रहे हैं। 20 किरायेदार नगर परिषद की दुकान के मालिक बन सकेंगे। नप के पास 56 आवेदन आए थे, इसमें से केवल 20 किरायेदार ही शर्तों को पूरा कर पा रहे हैं, बाकी 36 आवेदनों को रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने 20 किरायेदारों को स्वामित्व अधिकार देने और 36 आवेदनों को रद्द करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन 20 किरायेदारों को स्वामित्व अधिकार देने हैं और जिन 36 आवेदनों को रद्द किया जाना है उसकी सूची नप अधिकारियों ने तैयार कर ली है। दोनों फाइलों को नगर परिषद जिला नगर आयुक्त के पास भेजेगा। यहां से मंजूरी ली जाएगी और फिर शर्तों के साथ रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

36 किरायेदारों का राजस्व रिकॉर्ड सही नहीं मिला
नगर निकाय की दुकानों में 20 साल से ज्यादा समय से किरायेदारों को मालिकाना हक देने के लिए सरकार ने 2017 में घोषणा की थी। इसके बाद नगर परिषद और नगर पालिकाओं में किराएदारों से शर्तों के साथ आवेदन मांगे गए। नगर परिषद फतेहाबाद के पास 56 आवेदन आए हैं। अधिकारियों की मानें तो 20 किरायेदारों के दस्तावेज सही मिले हैं और शर्तें भी पूरी कर रहे है। लेकिन 36 किरायेदार द्वारा जो आवेदन दिए गए हैं, उनके दस्तावेज सही नहीं मिले हैं और शर्तें पूरी नहीं कर रहे हैं। राजस्व रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया है। इसके चलते नप जिला नगर आयुक्त कार्यालय से आवेदनों को रद्द करने की सिफारिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर रेट के मुताबिक करना होगा भुगतान
मालिकाना हक लेने के लिए किरायेदारों को कलेक्टर रेट के मुताबिक भुगतान करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्री हो पाएगी। अधिकारियों के मुताबिक कलेक्टर रेट को लेकर छूट भी दी जाएगी।

कोट
नगर परिषद के पास 56 आवेदन आए थे। आवेदनों की जांच की गई और रिकॉर्ड भी जांचा गया। 20 आवेदन सही मिले हैं, 36 आवेदनों का रिकॉर्ड शर्तों के मुताबिक नहीं मिला है। आगे की कार्रवाई की मंजूरी के लिए जिला नगर आयुक्त को फाइल भेजी जा रही है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed