फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   20 days of rain later, the drainage system started to fail

Fatehabad News: 20 दिन बाद बारिश, हांफने लगी पानी निकासी व्यवस्था

Sun, 24 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
20 days of rain later, the drainage system started to fail
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर बारिश के बाद हुआ जलभराव संवाद
फतेहाबाद। जिले में 20 दिनों बाद रविवार दोपहर जिले में औसतन 29 एमएम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों व आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम परिवर्तनशील है। इससे रविवार दोपहर 2 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद जिले के कुलां, फतेहाबाद, भट्टू और जाखल क्षेत्र में लगातार 40 मिनट तक बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश शुरू होते ही लोगों ने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर मौसम का लुत्फ उठाया। बच्चों ने भी बारिश में भीगकर खूब मस्ती की।
विज्ञापन


---

जलभराव से बढ़ी परेशानी

जहां एक तरफ बारिश ने लोगों को राहत दिलाई, वहीं दूसरी तरफ इसने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों जैसे बीघड़ रोड, मॉडल टाउन, जवाहर चौक, एसबीआई रोड, भट्टू रोड, जवाहर चौक और रतिया रोड पर जलभराव हो गया। इससे शहर के मुख्य मार्गाें पर जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वाहन चालकों को हुईं दिक्कतें

जलभराव की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जिन्हें स्टार्ट करने के लिए चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक भी काफी धीमा हो गया। कई जगहों पर तो वाहन फंसे हुए नजर आए। जलभराव के कारण वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से ज्यादा समय लगा।

---
जल निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए
बारिश से हुए जलभराव को लेकर शहर के अशोक, दीपक, राहुल, पवन और दयाराम आदि ने बताया कि शहर में हर बार बारिश के बाद जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। इसके बावजूद नगर परिषद की तरफ से जल निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों का कहना है कि नालों की सही तरीके से सफाई नहीं होती, जिसकी वजह से हल्की बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं। इसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
---
फसलों को मिली संजीवनी
जिले में हुई बारिश को लेकर सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि पिछले कई दिनाें से बारिश नहीं होने के कारण फसलें मुरझा रही थीं। लेकिन अब हुई बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। इससे किसानों को बार-बार फसलों की सिंचाई नहीं करनी होगी। वहीं बारिश से फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
---
6 घंटे से बिजली सप्लाई ठप

शहर फतेहाबाद में दोपहर बारिश के बाद बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। दोपहर दो बजे गुल हुई बिजली सप्लाई शाम 8 बजे तक भी बहाल नहीं हो पाई। शहर के हिसार-सिरसा रोड, बीघड़ रोड, योग नगर, नहर कॉलोनी आदि क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रही। कर्मचारी बिजली सप्लाई को बहाल करने में जुटे रहे। एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के बाद हिसार-सिरसा रोड पर कई जगहों पर फाल्ट आया है, जिसे ठीक किया जा रहा है।

---
जिले में हुई बारिश के आंकड़े
जाखल-15 एमएम
फतेहाबाद- 61 एमएम
रतिया- 2 एमएम
कुलां-107 एमएम
भट्टू कलां- 16 एमएम
टोहाना-7 एमएम
भूना- 01 एमएम


:: मानसून टर्फ बंगाल से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे राज्य में रविवार से वीरवार के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। परंतु 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावित है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
:: डाॅ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed