फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नांगला-नांगली, मादुवाना, बलियाला, करंडी सहित अनेक गांवों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास

नांगला-नांगली, मादुवाना, बलियाला, करंडी सहित अनेक गांवों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास

Mon, 04 Mar 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
नांगला-नांगली, मादुवाना, बलियाला, करंडी सहित अनेक गांवों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास
एक करोड़ 67 लाख से होगा नांगली से चितैण तक सड़क का निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाल ब्यूरो
टोहाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने सोमवार को उपमंडल के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सबसे पहले गांव नांगली में पहुंचे विधायक बराला ने नांगली से चितैण सड़क का शिलान्यास किया। लगभग एक करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य आगामी छह महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार से उन्होंने नांगला-नांगली से गाजूवाला तक दो सड़कों का शिलान्यास किया। लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों के निर्माण का कार्य आगामी 5 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके उपरांत उन्होंने गांव नांगला में फसल खरीद केंद्र के विस्तारीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। विस्तारीकरण के इस कार्य पर 82 लाख रुपये की लागत आएगी और यह कार्य आगामी छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस सिलसिले को जारी रखते हुए विधायक बराला ने गांव मादुवाना में भी विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके उपरांत उन्होंने गांव बलियाला में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और गांव का करंडी में करंडी से घासवा व रूपावाली से घासवा सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी के समीप हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम में मार्केट कमेटी चेयरमैन रिंकू मान, हंसराज, सुरेश पंचाल, होशियार सिंह, कुलदीप सिंह डांगरा, पूर्व सरपंच भगत राम भरत सिंह, राज सिंह, बारूराम, सत्यवान, विजय सिंह, सतपाल, रघुवीर, नाजर सिंह, सूबे सिंह, टेकराम, सुभाष, वीरभान, धर्मपाल, सुखदेव सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed