{"_id":"5c48be16bdec220c2959d298","slug":"191548271126-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, एक माह में पांचवी मौत, फिर एक महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, एक माह में पांचवी मौत, फिर एक महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना में स्वाइन फ्लू से फिर एक महिला ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/टोहाना। जिले के टोहाना उपमंडल में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बदस्तूर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को टोहाना के वार्ड-6 की एक एक और महिला ने स्वाइन फ्लू के कारण हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। टोहाना एसएमओ डॉ.सतीश गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। जिले अब तक उक्त महिला सहित पांच लोगों की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। इतना ही जिले में 5-5 साल की दो बच्चियां भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई हैं। वहीं अब तक 24 मरीजों को स्वाइन फ्लू हो चुका है। जिनमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर स्वास्थ्य विभाग के जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल का कहना है कि जिले में अब तक एक ही महिला की मौत स्वाइन फ्लू के कारण हुई है। उनका कहना है कि बाकी जिन चार लोगों की मौत हुई है उनको स्वाइन फ्लू तो था लेकिन और भी अन्य बीमारियां थी, जिस वजह से उनकी मौत हुई। बुधवार को महिला की मौत के बाद हरकत में आए विभाग ने मृतका के वार्ड में आनन-फानन में जागरूकता अभियान शुरू किया और लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक किया और मृतका के परिवार के सदस्यों को टेमीफ्लू की दवाई भी दी गई।
एक सप्ताह पहले बिगड़ी थी तबीयत, हिसार के अस्पताल में चल रहा था इलाज
जानकारी अनुसार पटेल नगर निवासी 40 वर्षीय महिला को लगभग एक सप्ताह पूर्व खांसी, जुकाम हुआ था। जिसके बाद महिला के परिजन उसे अस्पताल में ले गए और इलाज शुरू करवाया। वहां जब महिला की हालत में जब कोई सुधार नही हुआ तो उसे नागरिक अस्पताल में ले जाकर दवाई दिलवाई गई। बाद में उस महिला का स्वाइन फ्लू का टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव निकला। बाद में महिला की हालत में सुधार न होता देख परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए, जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।
बॉक्स
बुजुर्गों में ज्यादा देखा जा रहा बीमारी का असर
गौरतलब है कि इस सीजन में अब तक जिले के 24 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चकी है। इनमें से जिले के दो गांवों में तो 5 साल की बच्चियों को भी उक्त बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। जिले में सामने आए सभी मरीजों में अधिकतर बुजुर्गों को स्वाइन फ्लू ने अपनी चपेट में लिया है। इतना ही जिनकी मौत हुई है वे भी सभी बुजुर्ग हैं।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनाया गया है आईसोलेशन वार्ड
स्वाइन फ्लूू के दो केस पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आईसोलेशन वार्ड स्थापित किया है। जहां स्वाइन फ्लूू के आशंकित मरीज आते हैं तो उन्हें रखा जाएगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. हनुमान खुद इस वार्ड की देखरेख करेंगे।
फतेहाबाद से रोहतक भेजा जाता है सैंपल : डिप्टी सीएमओ
डिप्टी सीएमओ डॉ. हनुमान ने बताया कि अगर जिले में कोई मरीज स्वाइन फ्लू से आशंकित आता है तो उसकी पुष्टि के लिए सैंपल रोहतक पीजीआई में भेजा जाता है और वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही सही पुष्टि मानी जाती है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हिसार से भी सैंपल दिल्ली और चंडीगढ़ जाते हैं।
कोट्स
विभाग चला रहा है विशेष अभियान
जिले में फैल रहे स्वाइन फ्लू को देखते हुए विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट है। जिस क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं उन क्षेत्रों में विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। इसके अलावा विभाग की टीम जिले केे विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को भी इसके लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक कर रही हैं।
डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
कोट्स
निजी डाक्टरों और नागरिक अस्पताल के सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि इलाज करते समय थ्री लेयर मास्क, कैप, दस्ताने,ओवरकोट और चश्मे लगाकर रखें, जिससे डाक्टर को किसी प्रकार से इसका खतरा न रहे। साथ ही सावधानी बरतने के लिए स्वाइन फ्लू के अशंकित मरीज को टेमीफ्लू दवाई दी जा रही है।
डॉक्टर हनुमान, डिप्टी सीएमओ
बॉक्स
स्वाइन लू के मुख्य लक्षण
1. बुखार, खांसी व जुकाम होना
2. गले में सूजन और मांसपेशियों में दर्द
3. थकान, उल्टी और नाखून पीले होना
4. सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई
बचाव के उपाय
1. अधिक भीड़ में मास्क का प्रयोग करें
2. संभव हो तो भीड़ से बचे
3. संक्रमित व्यक्ति से दूर रहे
4. छींकते और खांसते समय मुंह पर रुमाल रखे
5. टिशू पेपर का प्रयोग करें
6. दिन में कई बार साबुन से हाथ धोएं
7. बातचीत करते समय 3 फुट की दूरी रखें।