{"_id":"5bb516ab867a555b081aa957","slug":"191538594475-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने हर वायदे को पूरा किया:इंदौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने हर वायदे को पूरा किया:इंदौरा
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार ने हर वादे को किया पूरा : इंदौरा
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। बुढ़ापा पेंशन दो हजार रुपये करने के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा का जनता से किया हर वायदा पूरा किया है। यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व धानक समाज उत्थान सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील इंदौरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनावों से पहले भाजपा ने हरियाणा के बुजुर्गों से पेंशन दो हजार रुपये महीना करने का वादा किया था। जिसको भाजपा की हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक नवंबर से बुजुर्गों की पेंशन दो हजार रुपये तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज सही मायनों में हरियाणा नंबर वन बना है, क्योंकि आज किसान खुशहाल है गरीबों का उत्थान हो रहा है, व्यापारी वर्ग को जीएसटी से राहत मिली है और प्रदेश विकास में देश में प्रथम स्थान पर है। इंदौरा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार का नामोनिशान मिट गया है और अधिकतर भ्रष्टाचारी जेलों में बंद हैं।