{"_id":"5bb3c596867a557f624a0e96","slug":"191538508182-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गुरु रविदास जी ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी:कृष्ण नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गुरु रविदास जी ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी:कृष्ण नाथ
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
संत रविदास ने सच्चाई के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा: कृष्ण नाथ
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। हमें गुरु रविदास के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। संत रविदास ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। यह बात संत कृष्ण नाथ जी ने गांव नंगल के खेल स्टेडियम में गुरु रविदास सेवा समिति द्वारा समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित संत सम्मेलन के दौरान उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। जरुरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपना पूरा जीवन सादगी में व्यतीत करते हुए लोगों को नेक कमाई करने का उपदेश दिया था। कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली बेगमपुरा द्वारा भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर भी चलाया गया। कार्यक्रम में नंगल के अलावाहरियाणा व पंजाब के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।