फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आंगनवाड़ी वर्कर्स ने डीसी दफ्तर का किया घेराव, दूसरे गुट की जिलाध्यक्ष की बिगड़ी तबियत , बेहोश

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने डीसी दफ्तर का किया घेराव, दूसरे गुट की जिलाध्यक्ष की बिगड़ी तबियत , बेहोश

Tue, 27 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी वर्कर्स ने डीसी दफ्तर का किया घेराव, दूसरे गुट की जिलाध्यक्ष की बिगड़ी तबियत , बेहोश
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने डीसी दफ्तर का किया घेराव, एक गुट की जिलाध्यक्ष की बिगड़ी तबियत, हुई बेहोश
विज्ञापन

- एक गुट बुधवार को शहर में मांगेगा भीख, दूसरे गुट ने काली होली मनाने का किया ऐलान
- आंगनबाड़ी वर्कर्स को समर्थन देने पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री मंत्री परमवीर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स यूनियन संबंधित सीटू की राज्य कमेटी के आह्वान पर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स ने मंगलवार को लघु सचिवालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हजारों वर्कर्स एवं हैल्पर्स लघु सचिवालय के मुख्य द्वार से अंदर सड़कों पर बैठ गई।
मंगलवार के कार्यक्रम की अध्यक्षता मलकीत कौर व रमेश रानी शर्मा ने की तथा संचालन दमयंति, अनीता जाखल ने किया। घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीटू राज्य कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह, सुदेश भट्टू, सुलोचना गाजूवाला, किरण जमालपुर, माया पूनियां, सीता देवी, सुनीला भठेजा, कलावति, सुरजीत हिजरावां आदि ने कहा कि सरकार यदि उनकी मांगों को नहीं मानती तो आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स 28 फरवरी को फतेहाबाद में भीख मांग कर सरकार को धन जुटाएंगी और सरकार को वर्कर्स व हैल्पर्स को 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देने, पक्के कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों को मानने पर मजबूर करेंगी। उन्होंने कहा कि इतना लंबा आंदोलन चलने के बावजूद भी भाजपा सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है और इससे प्रदेश सरकार का महिला, वर्कर्स विरोधी चेहरा स्पष्ट होता जा रहा है। प्रदर्शन को सीटू नेता रमेश जाण्डली, ओमप्रकाश अनेजा, सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, बेगराज, उर्शिल, प्रकाश कौर, सुशीला, सोनू, गीता, दर्शना, अनिता, सुनीता, एडवोकेट पूनम चंद, चन्द्रभान एडवोकेट ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरे गुट की आंगनबाड़ी वर्कर्स मनाएंगी काली होली, जिलाध्यक्ष हुई बेहोश
दूसरी ओर लघु सचिवालय के सामने ही धरनारत आंगनबाड़ी वर्कर्स के दूसरे गुट में शामिल जिलाध्यक्ष सावित्री देवी प्रदर्शन के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और इस बार होली को काली होली के रूप में मनाएगी। दूसरी ओर इस गुट के धरने पर मंगलवार को पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया और आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

27एफटीबीपी06 : फतेहाबाद के लघु सचिवालय का घेराव किए बैठी जिलेभर से आई आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स।
27एफटीबीपी07 : मंगलवार को फतेहाबाद सचिवालय के घेराव के दौरान बेहोश हुई जिला संयोजक को संभालती साथी आंगनबाड़ी वर्कर्स ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed