{"_id":"5a5cf90d4f1c1b8a268b492b","slug":"191516042509-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाइवे पर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर रताखेड़ा के सैंकड़ों ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हाइवे पर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर रताखेड़ा के सैंकड़ों ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
निकटवर्ती गांव रत्ताखेड़ा में रतिया-सरदूलगढ़ मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सरकार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जाम के कारण रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष यादविंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारी से मौके पर ही लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़ गए। बाद में नायब तहसीलदार सुरेंद्र महता के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। वहीं देर शाम रतिया पुलिस ने जाम लगाने वाले कुछ नामित लोगों के साथ दो दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ जाम लगाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रत्ताखेड़ा के सैकड़ों लोगों ने ग्रामीण सुभाष खिलेरी के नेतृत्व में गांव के बस अड्डे पर मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने जाम लगाकर सरकार व लोक निर्माण विभाग के खिलाफ भेदभाव के आरोप लगाकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। जाम लगने के चलते मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।
ग्रामीण सुभाष खिलेरी, बिंदिया बाजीगर, कृष्ण कुमार, दौलत राम, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि उनका गांव पंजाब-हरियाणा स्टेट हाईवे पर बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन उक्त मार्ग से पंजाब के बठिंडा में बनी तेल रिफाइनरी के लिए सैकड़ों बड़े टैंकर आते-जाते रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं के होने का अंदेशा रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त बड़े टैंकर तेज स्पीड से गुजरते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष यादविंद्र सिंह मौकास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जाम खोलने का आह्वान किया। थानाध्यक्ष ने उनकी समस्या उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात भी कही, लेकिन ग्रामीण किसी प्रशासनिक अधिकारी से लिखित में आश्वासन देने की मांग पर अड़ गए। इस बात की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार सुरेंद्र महता भी मौकास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समस्या हल करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं देर शाम को रतिया पुलिस ने जाम लगाने के मामले में गांव के ही सुभाष खिलेरी, बिंदिया बाजीगर, कृष्ण कुमार, डा. दौलत राम, सुरेश मिस्त्री सहित 30-35 लोगों के खिलाफ अपराध की नियत से यातायात अवरुद्ध करने के आरोप में केस दर्ज किया है। सदर थानाध्यक्ष यादविंद्र सिंह ने बताया कि जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।