{"_id":"5a550c674f1c1bbf2d8b5a24","slug":"191515523175-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में फ्री यात्रा सुविधा के लिए हिंदी सत्याग्रहियों को जारी किए जाएंगे स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में फ्री यात्रा सुविधा के लिए हिंदी सत्याग्रहियों को जारी किए जाएंगे स्मार्ट कार्ड
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सत्याग्राहियों को बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा 1957 के हिंदी आंदोलन सत्याग्राहियों को हरियाणा परिवहन विभाग की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने की दिशा में सत्याग्राहियों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पूर्व विधायक बलबीर चौधरी तथा रतिया के समाजसेवी कमल किशोर को यह सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1957 में हिंदी भाषा के लिए हुए आंदोलन में भाग लेने वाले सत्याग्राहियों को हरियाणा सरकार ने सम्मानित किया था व इनके लिए पेंशन प्रदान करने की व्यवस्था भी की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि परिवहन विभाग के प्रधान सचिव ने पत्र जारी कर राज्य परिवहन के महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा तैयार की गई सूची में शामिल हिंदी आंदोलनकारियों को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए उन्हें स्मार्ट कार्ड जारी करने की हिदायतें दी गई हैं। इस दिशा में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को भी हिंदी सत्याग्राहियों को नि:शुल्क बस पास की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।