{"_id":"5a4d24744f1c1bd2178b4bf3","slug":"191515005044-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन धमाकों के बाद सड़क पर गिरी हाईटेंशन बिजली की तारें, दो गाडिय़ां जली, डीसी ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन धमाकों के बाद सड़क पर गिरी हाईटेंशन बिजली की तारें, दो गाडिय़ां जली, डीसी ने मांगी रिपोर्ट
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शहर में बुधवार को बिजली की हाईटेंशन तारों में स्पार्किंग से हुए तीन तेज धमाकों के बाद बिजली की तारें सड़क पर आ गिरी। इससे सड़क पर खड़ी एक कार और टाटा ऐस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। तारों में करंट होने से वहां गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। स्पार्किंग के कारण वहां पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति भी बनी रही। इस धमाके बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने ऐतिहातन 33 केवी सबस्टेशन से शहर की बिजली बंद कर दी। बुधवार सुबह 11 बजे गुल हुई बिजली देर शाम आठ बजे तक बहाल नहीं हो पाई। बिजली निगम के एसडीओ भजन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उधर जिला उपायुक्त हरदीप सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए बिजली निगम के अधिकारियों से इस मामले की रिपोर्ट 24 घंटे में देने के आदेश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त ने एसडीएम और डीएसपी को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और दुकानदारों से घटना की जानकारी ली।
बुधवार दोपहर 11 बजे सबसे पहले शहर के अंदर से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर पुराने रेस्ट हाउस के बाहर स्थित ट्रांसफार्मर पर तेज धमाका हुआ। इसके साथ बीघड़ रोड पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने और नेशनल हाइवे पर ही प्रताप मार्केट के सामने मुंजाल ट्यूबवेल स्टोर के पास स्थित ट्रांसफार्मर पर भी उसी समय धमाके हुए। इन धमाकों के साथ ही ऊपर से गुजर रही बिजली की 11 हजार वोल्टेज की तारें टूट कर नीचे खड़ी दो गाड़ियों पर आ गिरी। इसके कारण दोनों वाहनों में आग लग गई। गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई इंसान नहीं था जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। ये शहर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है और यहां पर रोजाना सैकड़ों लोगों का गुजरना होता है। हादसे के समय आसपास के दुकानदार भी दुकानों के बाहर ही बैठे थे। ट्रांसफार्मर में धमाका होते ही सभी दुकानदार भागकर दुकान के अंदर घुस गए। अन्यथा जान माल का ज्यादा नुकसान भी संभावित था।
रेस्ट हाउस वाले ट्रांसफार्मर के खंभे से वाहन भिड़ने पर शुरू हुई समस्या
बिजली निगम के अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि पुराने बस स्टैंड के पास स्थित जिस खंभे पर ट्रांसफार्मर रखा गया है, उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण हाईटेंशन तारें झूलकर आपस में भिड़ने लगी। इसी कारण तीन धमाके हुए। बाद में 33 केवी पावर हाउस के प्रोडक्शन हाउस में भी धमाके के साथ इसका फाल्ट आ गया। जिस कारण बिजली अधिकारियों को मजबूरन पूरे शहर की बिजली बंद करनी पड़ी। अधिकारी आनन-फानन में शहर की ओर दौड़े। तब तक उन्हें तारें गिरने की सूचना भी मिल चुकी थी। बिजली बंद करके अधिकारियों ने 33 केवी पावर हाउस में मरम्मत काम शुरू किया और कुछ कर्मचारी घटनास्थल पर तारों की रिपेयरिंग में जुट गए। फाल्ट बड़ा होने के कारण मरम्मत में समय लगा। समाचार लिखे जाने तक शहर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
शहर के इन इलाकों में बाधित हुई बिजली
ट्रांसफार्मरों में धमाके और हाईटेंशन तारें गिरने के कारण फतेहाबाद शहर में लघु सचिवालय व हुड्डा सेक्टर को छोड़कर बाकी पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। इसमें हिसार रोड़, सिरसा रोड, जवाहर चौक, थाना रोड, बीघड़ रोड, भट्टू रोड, रतिया रोड, विचाराश्रम रोड़, पुरानह तहसील चौक स्थित पूरे शहर के अनेक इलाके शामिल रहे।
वर्जन
पुराने रेस्ट हाउस के पास खंभे के किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण हाईटेंशन तारों में वाइब्रेशन के कारण धमाके हुए और तारें गिर गई। इसके कारण पावर हाउस में भी बड़ा फाल्ट आ गया। जिसके चलते फतेहाबाद शहर में तकरीबन छह से सात घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रखनी पड़ी है।
- भजन सिंह कंबोज, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।