{"_id":"597cc6ea4f1c1bc77b8b45ee","slug":"191501349610-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामी को भगा ले गया था भांजा, इसी रंजिश में कर दिया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामी को भगा ले गया था भांजा, इसी रंजिश में कर दिया कत्ल
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
मामी को भगा ले गया था भांजा, इसी रंजिश में कर दिया कत्ल
टोहाना।
टोहाना के रेलवे स्टेशन पर तीन दिन पहले अपने भांजे की चाकू मारकर हत्या करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया है। ज्ञात रहे कि तीन दिन पहले टोहाना के रेलवे स्टेशन पर प्रदीप नामक व्यक्ति ने अपने भांजे बजरंग व बंटी पर चाकुओं से हमला बोल दिया था। जिससे बजरंग और बंटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से बजरंग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया था, मगर बजरंग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इस संबंध में रेलवे पुलिस ने बंटी की शिकायत पर उसके मामा प्रदीप, मामी और प्रदीप की सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जाखल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि लगभग चार माह पहले मृतक काला का भाई बंटी अपनी मामी को भगाकर ले गया था जिसके बाद से उसका मामा उससे रंजिश रखे हुए था। तीन दिन पहले मृतक बजरंग और उसका भाई बंटी उसके मामा से झगड़ा करने के लिए आए थे, लेकिन उनका मामा वहां नही ंमिला था। जब मृतक का मामा वहां आया तो उसने दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। बजरंग की मौत हो गई तथा बंटी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया है जिसके कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया है।