फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अध्यापक संघ ब्लाक चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी

अध्यापक संघ ब्लाक चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी

Thu, 27 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक संघ ब्लाक चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी
अध्यापक संघ ब्लाक चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी
विज्ञापन

- मासिक परीक्षाओं में अव्यवस्था पर संघ ने जताई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/रतिया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की बैठक जिला प्रधान रघुनाथ मेहता की अध्यक्षता में डाईड जाखनदादी में हुई। बैठक में सभी ब्लाकों के सचिव और प्रधानों ने पिछले कार्यक्रमों विशेष रूप से क्रमिक अनशन व अध्यापक सम्मान समारोह की समीक्षा की। अध्यापक संघ 10 अगस्त को जाट धर्मशाला फतेहाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। बैठक में तीन वर्ष के बाद होने वाले ब्लाक व जिला के चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए प्रदेश महासचिव सीएन भारती व जिला उपप्रधान धर्मेन्द्र ढांडा ने कहा कि जाखल ब्लाक के चुनाव 22 अगस्त को, भट्टू के 25 अगस्त, भूना के 5 सितम्बर, टोहाना के 6 सितम्बर, फतेहाबाद के 11 सितम्बर, नागपुर के 14 सितम्बर और रतिया के 13 सितंबर को चुनाव होंगे। इन सभी चुनावों के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए। ढांडा ने कहा कि इन चुनावों से पहले सभी ब्लाक अपना ऑडिट करवा लें क्योंकि अध्यापक संघ की स्पष्ट नीति है कि सभी चंदों का पूर्ण हिसाब-किताब अवश्य रखा जाए। उप महासचिव राजेन्द्र बाटू ने कहा कि जेबीटी का दूसरा ड्राईव न खोलना सरकार की नीति का परिणाम है। सबसे पहले जेबीटी का ड्राईव खोलकर उनकी शिकायत दूर करनी चाहिए थी। बैठक में भट्टू से देशराज माचरा, सचिव हरपाल हुड्डाी, फतेहाबाद से सुमेर आर्य व सुभाष आर्य, भूना से राजकुमार, रतिया से देवेन्द्र सिंह व सचिव राजवंत, गोपाल सिंह, जाखल से राजेन्द्र प्रसाद, टोहाना से हरपाल सिंह व जिला ऑडिटर राज सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया। नागपुर ब्लाक के सक्रिय कार्यकर्ता मुरारी लाल व रणवीर सिंह ने भी बैठक में भाग लिया और ब्लाक की अस्थाई कार्यकारिणी के रूप में कार्य संभाला। संघ के जिला प्रेस सचिव नोरंग यादव ने बताया कि बैठक में अध्यापक संघ ने मासिक परीक्षाओं में अव्यवस्था पर भी संघ ने चिंता व्यक्त की और विभाग से इसे दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed