फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ेशल मिडिया पर सुसाईड नोट सार्वजनिक करने वाला मुख्य लिपिक पंजाब के धूरी में मिला

ेशल मिडिया पर सुसाईड नोट सार्वजनिक करने वाला मुख्य लिपिक पंजाब के धूरी में मिला

Fri, 21 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
ेशल मिडिया पर सुसाईड नोट सार्वजनिक करने वाला मुख्य लिपिक पंजाब के धूरी में मिला
सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट सार्वजनिक करने वाला मुख्य लिपिक पंजाब के धूरी में मिला
विज्ञापन


भूना।
सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट सार्वजनिक करने वाला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय भूना का मुख्य लिपिक पंजाब के धूरी में मिला है। जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। पीड़ित लिपिक को मानसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने लिपिक को तलाश कर राहत की सांस ली है। क्योंकि मुख्य लिपिक संदीप शर्मा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सहित तीन लोगों पर आत्म हत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। मुख्य लिपिक के उपरोक्त आरोप के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल पैदा हो गई थी। संदीप शर्मा की तलाश के लिए भूना और जिला फतेहाबाद पुलिस की कई टीमें भाग-दौड़ कर रही थीं।

बयान देने में असमर्थ
भूना थाना के एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्य लिपिक संदीप शर्मा को बरामद कर लिया है। जो लावारिस हालत में धूरी में मिला था। लेकिन वह मनोरोगी हो चुका है। जिसके कारण उसका इलाज मानसा में करवाया जा रहा है। संदीप शर्मा से पुलिस ने कई सवाल पूछने की कोशिश की तो वह बोलने में असमर्थ था और बेहोशी हालत में बेड पर पड़ा हुआ था। लेकिन चिकित्सकों के अनुसार संदीप शर्मा की दिमागी स्थिति ठीक नहीं होना बताया गया है। दिमागी बीमारी के कारण ही व्हाट्सएप पर आत्म हत्या करने जैसी पोस्ट डालकर हड़कंप मचा दिया था। गौरतलब यह है कि करीब पांच माह पहले भी अचानक संदीप शर्मा भूना बीडीपीओ कार्यालय से टोहाना कार्य के लिए गए थे। परंतु अपनी कार को सड़क के किनारे खड़ी करके अचानक गायब हो गया था। दो दिन बाद और शिरड़ी में पाया गया था। मनोरोग होने के कारण वह बार-बार ऐसी हरकत कर रहा है।
विज्ञापन


आरोपित ने ली राहत
सुसाइड नोट में आरोपित पंचायत समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि शिव गर्ग पिछले चार दिनों से परेशान थे और संदीप शर्मा के आरोप के बाद वह घबराए थे। इसलिए जैसे ही शिव गर्ग को संदीप शर्मा के स्वास्थ्य रूप से मिल जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसएचओ
थाना प्रभारी राजेश कुमार कमांडो ने बताया कि संदीप शर्मा सुरक्षित पुलिस को मिल गया है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। जो भी किया वह मनोरोगी होने के कारण हुआ है। अभी वह ब्यान देने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed