{"_id":"5c7acd15bdec2256ab4e799c","slug":"181551551765-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे पुलिसकर्मी का चौथे दिन भी नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे पुलिसकर्मी का चौथे दिन भी नहीं मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में डूबे पुलिसकर्मी का चौथे दिन भी नहीं मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव महमड़ा की पुलिस चौकी में तैनात इएसआई बेअंत सिंह के भाखड़ा नदी में बह जाने के पश्चात शनिवार चौथे दिन पुलिस टीम द्वारा गांव फत्ते के भाखड़ा पुल पर जाल लगाकर उपरोक्त पुलिसकर्मी की तलाश की जा रही है, वहीं तलाश के लिए बाहर से बुलाई गई गोताखोरों की टीमों को वापस भेज दिया गया है। भाखड़ा नदी में पानी का बहाव अधिक होने के अलावा बूंदाबांदी व सर्दी होने के कारण गोताखोरों की टीमें भाखड़ा नदी में बहे उक्त पुलिसकर्मी को ढूंढने में नाकाम रही हैं, जिसके चलते उन्हें वापस भेजा गया है। जिला पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने महमड़ा पुलिस चौकी के इंचार्ज शीशपाल के नेतृत्व की एक टीम को पंजाब क्षेत्र के गांव फत्ते के भाखड़ा पुल पर ही तैनात कर दिया है, जो कि भाखड़ा पुल में लगाए गए जाल पर अपनी पूरी तरह निगरानी रखेंगे। सदर थाना प्रभारी कपिल सिहाग के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी समय-समय पर भाखड़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिवस महमड़ा चौकी में तैनात इएसआई गांव बीरूवाला गुढ़ा (सिरसा) निवासी बेअंत सिंह बाल्टी में पानी लेने लिए भाखड़ा नहर में उतरा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह भाखड़ा नहर में जा गिरा। इसके बारे में जब चौकी इंचार्ज शीशपाल को पता चला तो उसने तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से भाखड़ा नहर में पुलिस कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी थी।