फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गोल्ड मेडलिस्ट गुरदेव को दुग्गल ने किया सम्मानित

गोल्ड मेडलिस्ट गुरदेव को दुग्गल ने किया सम्मानित

Mon, 04 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडलिस्ट गुरदेव को दुग्गल ने किया सम्मानित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव अहलीसदर निवासी गुरदेव कंबोज ने यूएसए में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। गांव अहलीसदर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने गुरदेव कंबोज को सम्मानित किया।

सुनीता दुग्गल ने गांव अहलीसदर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों की ओर पूरा ध्यान देना चाहिए। खेलों में भाग लेकर भी युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। प्रदेश सरकार ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए अनेक योजनाएं लागू की हैं। समारोह के दौरान सुरेंद्र एलआईसी, प्रमोद कौशिक व कृष्ण कुमार ने गुरदेव कंबोज को 11-11 हजार तथा प्रेम कम्बोज व चरणजीत ने 2100-2100 रुपये देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जीत, रमन, चरणजीत, कृष्ण, महेन्द्र, रणजीत, सुरेन्द्र, सुनील, संदीप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed