{"_id":"5be72722bdec2269af649a49","slug":"181541875490-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद पुलिस द्वारा यातायात नियमों पर आधारित दूसरे चरण की परीक्षा कल, जिले के 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद पुलिस द्वारा यातायात नियमों पर आधारित दूसरे चरण की परीक्षा कल, जिले के 2
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला पुलिस की ओर से यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वितीय स्तर की परीक्षा 12 नवंबर को ली जाएगी। इसमें छह ब्लाक फतेहाबाद, भूना, रतिया, जाखल, भट्टूकलां व टोहाना के बच्चे शामिल होंगे। ट्रैफिक एसएचओ रूपेश चौधरी ने शनिवार को सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
ज्ञात रहे कि बीते दिनों हुई पहले चरण की परीक्षा में 961 स्कूलों के 1 लाख 56 हजार 448 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से एक संस्थान से तीन टॉप करने वाले बच्चों का खंड स्तरीय परीक्षा के लिए चयन हुआ है। सोमवार को होने वाली परीक्षा में 961 स्कूलों के 2883 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ब्लॉक स्तर की परीक्षा में टॉपर रहे तीन बच्चों को जिला स्तर पर होने वाली परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा तथा इसके बाद रेंज लेवल व स्टेट लेवल की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी यह परीक्षा तीन श्रेणियों में आयोजित करवाई जाती है जिसमें प्रथम श्रेणी में तीसरी कक्षा से पांचवीं, द्वितीय श्रेणी में 6वीं कक्षा से 8वीं व तृतीय श्रेणी में 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेते हैं।
छह खंडों के इन स्कूलों में आयोजित करवाई जाएगी परीक्षा
इस परीक्षा के लिए जिले के फतेहाबाद खंड से 2, भूना से 1, भट्टू से 3 टोहाना व जाखल से एक-एक जबकि रतिया के दो स्कूलों को चुना गया है। इनमें फतेहाबाद के सीनियर मॉडल स्कूल व राजकीय कन्या विद्यालय,भूना के राजकीय माध्यमिक विद्यालय,भट्टू के सतलुज पब्लिक स्कूल, मदर टरेसा व राजकीय कन्या विद्यालय, टोहाना व जाखल के राजकीय कन्या विद्यालय तथा रतिया को दोनों राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
किस ब्लॉक से कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
ब्लाक प्रथम श्रेणी द्वितीय श्रेणी तृतीय श्रेणी कुल
फतेहाबाद 495 348 246 1089
भूना 240 180 156 576
टोहाना 393 222 135 750
जाखल 114 36 129 279
रतिया 351 108 129 588
भट्टू 192 168 120 480