{"_id":"5be483b7bdec2269b16999e3","slug":"181541702583-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीश्याम बाबा मंदिर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, 21 क्विंटल अन्नकूट प्रसाद वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीश्याम बाबा मंदिर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, 21 क्विंटल अन्नकूट प्रसाद वितरित
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों आदि में अन्नकूट का भंडारा लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। पुरानी तहसील रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 21 क्विंटल का प्रसाद वितरित किया गया। श्याम बाबा के भोग में लंगर में अनेक प्रकार के व्यंजन व अन्नकूट शामिल था।
इससे पहले श्याम बाबा मंदिर में गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की गई। सुबह घरों में लोगों ने पारंपरिक रूप से गोबर का पर्वत बनाकर उसकी पूजा अर्चना की व दीये जलाए। मंदिरों में 56 प्रकार का अन्नकूट तैयार किया गया। दोपहर को मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई व दोपहर को अन्नकूट का प्रसाद लोगों को वितरित किया गया। फतेहाबाद के श्री श्याम मंदिर में श्याम प्रचार समिति की ओर से 21 क्विंटल का प्रसाद बनाकर लोगों को वितरित किया गया। इस प्रसाद में बाजरे का चिवड़ा, चावल, सब्जी-पूरी, लस्सी के कढ़ी, हलवा व अनेक प्रकार के नमकीन व मिठाईयां लोग अपने घरों को ले गये। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा, राजेश जैन, राकेश भोला, बंटी निझारा, राजू सरदाना, रवि गुप्ता, छबील दास गर्ग, सालासर धर्मशाला के प्रधान राजेश जैन, पुजारी गुणानंद सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।