फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   संसद सत्र में उठाया जाएगा आंगनवाड़ी वर्करों का मुद्दा: रोड़ी

संसद सत्र में उठाया जाएगा आंगनवाड़ी वर्करों का मुद्दा: रोड़ी

Sun, 25 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
संसद सत्र में उठाया जाएगा आंगनवाड़ी वर्करों का मुद्दा: रोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। आंगनवाड़ी वर्करों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन को विपक्षी दल इनेलो ने पूर्ण रूप से समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मांगों को लोकसभा में उठाने की घोषणा की है। यह घोषणा आज सिरसा से इनेलो के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने रतिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए की । इस अवसर पर उनके साथ इनेलो प्रवक्ता रमेश लाली सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इनेलो सांसद रोड़ी ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई थी और सत्ता में आते ही अपने वादों से मुकर कर उन्हें चुनावी जुमला करार दे दिया। भाजपा द्वारा आंगनबाड़ी सहित अन्य कच्चे कर्मचारियों को सरकार आने पर पक्का करने का वादा किया गया था । लेकिन उन्हें अभी तक नियमित करने की तरफ कोई कदम नहीं उठाया गया और ना ही उनके वेतनमान पिछले कई सालों से बढ़ाया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन द्वारा जो आंदोलन किया जा रहा है। इनेलो उसका पूर्ण समर्थन करता है और आने वाले संसद सत्र में इनेलो पार्टी द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों की मांगों को बढ़.चढ़कर संसद में उठाया जाएगा और केंद्रीय मंत्री द्वारा वर्करों की मांगों को पूरा करने का मांग की जाएगी। चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का झूठा वादा कर किसानों को बरगलाया और उनकी वोट तो प्राप्त कर ली लेकिन सरकार बनते ही इस वादे को भूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed