{"_id":"5a8dc3564f1c1bfe7e8b6e76","slug":"181519240022-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चबूतरे पर पड़ोसियों से विवाद, कीटनाशक की बोतल लेकर लघु सचिवालय पहुंचा व्यक्ति, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चबूतरे पर पड़ोसियों से विवाद, कीटनाशक की बोतल लेकर लघु सचिवालय पहुंचा व्यक्ति, गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
गांव में चबूतरे के चलते पड़ोसियों से विवाद को लेकर एक ग्रामीण बुधवार को कीटनाशक की बोतल लेकर लघु सचिवालय पहुंच गया। व्यक्ति काफी देर तक डीसी दफ्तर के बाहर बैठा रहा। व्यक्ति की पहचान गांव जांडवाला सोतर निवासी बलबीर के रूप में हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि बलबीर खुद ही पुलिस को सूचित करके पहुंचा था कि वह लघु सचिवालय में कीटनाशक की बोतल लेकर आ रहा है। लेकिन पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गांव में उसके घर के बाहर उसने चबूतरा बनाया हुआ है जिसके चलते पिछले कई दिनों से उसके पड़ोसियों के साथ उसका विवाद चल रहा है। इस मामले में कार्रवाई न होने के चलते वह लघु सचिवालय में अधिकारियों से मिलने पहुंचा था। अब कीटनाशक की बोतल लेकर आने के पीछे उसकी मंशा क्या थी, इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन पूर्व सूचना के चलते पुलिसकर्मियों ने पहले ही उससे बोतल ले ली थी। बताया गया है कि इस बीच बुधवार सांय कीटनाशक की बोतल लेकर पहुंचे बलबीर के खिलाफ पुलिस ने सचिवालय में अभद्र व्यवहार करने व सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है।