{"_id":"5a4e6a824f1c1b273c8b4c01","slug":"181515088514-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपैक्स की टीम ने जीता पहला मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपैक्स की टीम ने जीता पहला मुकाबला
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित टैलेंट हंट एंड नर्चररिंग टूर्नामेंट का पहला क्रिकेट मुकाबला अपैक्स स्कूल की टीम ने 43 रनों के अंतर से जीत लिया। अपैक्स क्रिकेट अकेडमी के ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ अपैक्स स्कूल के एमडी अंशुल चराईपौत्रा, अमित मक्कड़, अर्जुन जग्गा और अरुण खोड ने किया।
अकेडमी के कोच पारस कंबोज ने बताया कि अपैक्स कान्वेंट स्कूल के कप्तान विष्णु गोदारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पायनियर की टीम के समक्ष 20 ओवर में 180 रन बनाने का लक्ष्य रखा। विष्णु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 70 रन बनाकर नाबाद पारी खेली। वंश ने भी 48 रन बनाए। पायनियर की तरफ से अनमोल नारंग ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2, मनीष ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पायनियर स्कूल की टीम 137 रन ही बना पाई। जिसमे कर्ण ने 25 और आयुष ने 23 रन बनाए। अपैक्स की तरफ से बॉलिंग करते हुए वंश कमरा ने 3, विष्णु ने 2 और युवम ने एक विकेट हासिल किया। इस प्रकार अपैक्स की टीम ने यह मैच 43 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। इस मौके पर उपस्थित कोच कृष्ण तनेजा व शिक्षाविद गौरी शंकर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।