{"_id":"6575fe330f1b401b9f0f2e88","slug":"18-reduction-in-wheat-allocation-since-last-three-months-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-9566-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गेहूं के आवंटन में तीन माह से 18 फीसदी की हो रही कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गेहूं के आवंटन में तीन माह से 18 फीसदी की हो रही कटौती
Sun, 10 Dec 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
राशन डिपो पर राशन लेने पहुंचे लोग।
फतेहाबाद। जिले में गेहूं का आवंटन 3 महीने से 18 फीसदी कम हो रहा है, इस कारण बीपीएल परिवारों को गेहूं कम मिल रहा है। इसको लेकर राशन डिपो यूनियन सदस्य कई बार जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। अब डिपो धारकों ने सरकार के खिलाफ एक जनवरी से राशन बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है।
फतेहाबाद जिले में गुलाबी व बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड लगातार बढ़ रहे हैं। परिवार पहचान पत्र में लोगों की आय के अनुसार उनके राशन कार्ड बन रहे हैं तो साथ ही उनको राशन भी मिल रहा है। राशन कार्ड किसी भी राशन डिपो से ईपॉस मशीन के जरिए लिया जा सकता है। लेकिन अब हालात यह हो गए हैं कि राशन डिपो पर गेहूं व बाजरे दोनों का आवंटन सरकार ने कम कर दिया है, जिस कारण राशन कार्ड धारक तो परेशान है हीं, साथ ही राशन डिपो संचालकों को भी उनके विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले तीन माह से जिले के राशन डिपो पर गेहूं का आवंटन 18 फीसदी कम हो रहा है। वहीं इस माह बाजरा का वितरण्श शुरू करना था, लेकिन इसका आवंटन भी 25 फीसदी कम है। जिले में में करीब 60 हजार नए बीपीएल कार्ड बने हैं और इसकी संख्या बढ़कर एक लाख 66 हजार 750 हो गई है।
विज्ञापन
दिसंबर माह में 5 लाख क्विंटल की कटौती
केंद्र सरकार द्वारा फतेहाबाद में दिसंबर माह में 16 लाख 98 हजार 400 क्विंटल गेहूं का आवंटन जारी किया गया था, लेकिन राशन डिपो पर इसमें से 18 फीसदी कम गेहूं आ पाया है। वहीं बाजरे का आवंटन भी 25 फीसदी तक कम रह गया है। हालांकि धीरे-धीरे बाजरा पहुंचाया जा रहा है।
-राशन डिपो होल्डर हरीश कुमार ने बताया कि इस माह गेहूं का 18 प्रतिशत व बाजरे का 25 प्रतिशत आवंटन कम आया है, इस कारण राशन डिपो होल्डर्स में रोष है। उन्होंने बताया कि यह कटौती लगातार पिछले तीन महीनों से की जा रही है, इसलिए बीपीएल परिवारों को राशन कम मिल रहा है।
एक जनवरी से करेंगे हड़ताल
राशन डिपो पर गेहूं व बाजरे की कटौती करके भेजी जा रही है। जिस कारण गरीब परिवारों को राशन नहीं मिल पा रहा है। गेहूं के आवंटन में 18 फीसदी और बाजरे में 25 फीसदी की कटौती की जा रही है। इसके अलावा अन्य मांगे भी हैं, जिसको लेकर एक जनवरी 2024 से राशन डिपो धारक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और राशन डिपो पर राशन भी वितरित नहीं करेंगे।
-शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष, फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन।
-अभी लगातार राशन कार्ड बन रहे हैं। राशन का आवंटन केंद्र सरकार की ओर से आता है। राशन कार्ड बढ़ने के कारण दिक्कत आ रही है, अगले माह तक सब ठीक हो जाएगा।
-डॉ. विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।