फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   18,612 students and 1072 teachers of class X and XII will get tablets from today

दसवीं और बारहवीं के 18,612 विद्यार्थियों और 1072 शिक्षकों को आज से मिलेंगे टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
18,612 students and 1072 teachers of class X and XII will get tablets from today
फतेहाबाद में जिला स्तरीय टेबलेट वितरण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कराते जिला शिक्षा अधिकारी दय? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट देने जा रहा है, इसके साथ इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी दिए जाएंगे। जिले में आज से विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। जिले में विद्यार्थियों के लिए 18,612 और शिक्षकों के लिए 1072 टैबलेट आए हैं।
विज्ञापन

टैबलेट को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पांच मई को सुबह 11 बजे जिला रोहतक से शिक्षा विभाग की टैबलेट वितरण समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों व शिक्षकों को पांच लाख टैबलेट वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला फतेहाबाद में भी होगा। राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली मुख्यातिथि होंगे। इस कार्यक्रम में सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यहां पर कन्या स्कूल की 499 छात्राओं और 21 शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके अलावा खंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले में 1824 छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले दिन जिले में ये मिलेंगे टैबलेट
खंड पहले दिन बांटे जाएंगे
फतेहाबाद 499
भट्टू 81
भूना 279
जाखल 147
रतिया 433
टोहाना 385
जानिए कहां कितने मिलेंगे टैबलेट
जिले के कुल स्कूल : 151
छात्रों को दिए जाएंगे टैबलेट : 18612
शिक्षकों दिए जाएंगे टैबलेट : 1072
खंड स्तर पर स्कूलों की स्थिति
भट्टूकलां : 21
रतिया : 27
टोहाना : 24
भूना : 27
फतेहाबाद : 41
जाखल : 11
शिक्षा पास करते ही लौटाने होंगे
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूल में कक्षा दसवीं और बारहवीं में पढ़ने वाले छात्रों को ये टैबलेट देगी। अहम बात यह है कि दसवीं कक्षा पास करते ही छात्र को टैबलेट लौटाना होगा। जब वह बारहवीं कक्षा में होगा तब उसे टैबलेट दोबारा जारी होगा। बारहवीं कक्षा पास करने के बाद छात्र को टैबलेट वापस देना होगा। टैबलेट स्कूल की प्रॉपर्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक के नाम जारी होगी सिम
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टैबलेट के लिए सिम भी जारी होगी। सिम रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थी का पूरा डाटा दर्ज होगा। इसके अलावा यह अभिभावक के नाम जारी होगी।
आठ इंची का है टैबलेट
शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को जो टैबलेट दे रहा है उनका साइज आठ इंची है। ये टैबलेट समसंग कंपनी के है। विद्यार्थी इसका इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए ही कर पाएंगे।

कोट
जिले को 19 हजार 684 टेबलेट मिले है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट को लेकर वीरवार से जिला और खंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन पढ़ने में परेशानी नहीं होगी।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed