फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   50 दिन पुरानी जजपा बनी 50 साल पुराने दलों का विकल्प : निशान सिंह

50 दिन पुरानी जजपा बनी 50 साल पुराने दलों का विकल्प : निशान सिंह

Wed, 30 Jan 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
50 दिन पुरानी जजपा बनी 50 साल पुराने दलों का विकल्प : निशान सिंह
प्रदेश हित में आप से अच्छे रिश्ते की शुरुआत : निशान सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान ने कहा कि 50 साल तक कांग्रेस और भाजपा जैसे दलों ने देश-प्रदेश को अपने हित साधने के लिए लूटने का काम किया है। हरियाणा में 50 दिन पहले गठित हुई जजपा नेक नीतियों के सहारे ऐसे 50 साल पुराने दलों का मजबूत विकल्प बन चुकी है। वे बुधवार को रतिया चुंगी रोड पर युवा नेता रवि लांबा के विवाह समारोह में भाग लेने उपरांत संगठन पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता कुलजीत कुलड़िया, सुरेंद्र लेगा, जजपा युवा जिलाध्यक्ष अजय संधू, राजेंद्र सूरा, लक्ष्मण पालसर, राकेश सिहाग, पवन चुघ, कुलदीप सैनी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। निशान सिंह ने दावा किया कि जींद उपचुनाव में जनता 28 जनवरी को जजपा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की विजय पर मुहर लगा चुकी है, जिसकी औपचारिक घोषणा में चंद घंटों का समय शेष रह गया है।

उन्होंने जींद उपचुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल करार देते हुए कहा कि इस चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि प्रदेश में आगामी सरकार किसकी बनेगी। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में जिस प्रकार से वहां के शहरी व ग्रामीण मतदाता खुलकर जजपा के समर्थन में आए, यह इस बात का स्पष्ट संदेश है कि जनता सत्तासीन भाजपा, विरोधी दल कांग्रेस व अन्य दलों से बेहताशा दुखी है। सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा के रूप में जनता को जननायक स्व. देवीलाल के आदर्शों का विकसित हरियाणा बनाने वाला दल मिल चुका है। जजपा की जींद विजय जनता के इसी विश्वास को, मजबूती देने का काम करेगा। जींद उपचुनाव के बाद भविष्य में आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर बोलते हुए निशान सिंह ने कहा कि प्रदेश हित में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अच्छी पहल की है। जींद उपचुनाव से ही आम आदमी पार्टी से अच्छे रिश्ते प्रदेश हित में बने हैं। उम्मीद हैं कि आगे भी यह रिश्ता जनभावनाओं के अनुरूप नतीजे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed