{"_id":"5ba7ddaa867a557fee026a68","slug":"171537727914-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी सब स्टेशन वेक्यूम सर्किट ब्रेकर में सप्लाई हुई डैमेज, शहर के 3 फीडरों में सप्लाई रही ठप्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी सब स्टेशन वेक्यूम सर्किट ब्रेकर में सप्लाई हुई डैमेज, शहर के 3 फीडरों में सप्लाई रही ठप्प
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर स्थित 33 केवी बिजली घर में तकनीकी फाल्ट आने के कारण रविवार को शहर के 3 फीडरों में 4 घंटे बिजली बाधित रही। हालांकि जवाहर चौक व फतेहाबाद फीडर में बिजली दोपहर 2 बजे के करीब हो गई, लेकिन हिसार रोड का फीडर 4 बजे चालू हो पाया। बिजली बाधित होने के कारण शहर की दर्जनों कालोनियों में सप्लाई ठप रही। निगम के जेई ने इसकी पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार से चल रही बरसात व हवाओं के कारण बिजली सप्लाई में दिक्कत आ रही थी। भट्टू रोड पर स्थित 33 केवी सब स्टेशन के 10 एमपीए ट्रांसफार्मर से वेक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीडी) में मेल फिमेल लाइन में सप्लाई डैमेज हो गई। जिस कारण दोपहर 12 बजे शहर के फतेहाबाद फीडर, जवाहर चौक फीडर व हिसार रोड फीडर पर बिजली काटनी पड़ी। निगम के इंजीनियरों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त किया और फतेेहाबाद व जवाहर चौक फीडर पर करीब 2 बजे लाइन चालू हो गई। इसी बीच हिसार रोड पर बिजली का लोड कम होने के कारण निगम के कर्मचारियों ने हिसार रोड पर मरम्मत के लिए रूकी हुई लाइन को भी दुरूस्त कर दिया। जिस कारण हिसार रोड पर शाम 4 बजे बिजली की सप्लाई हो पाई। इसके अलावा बुंदाबंादी व हवाओं के बाद बिजली की लटक रही तारों के कारण जगह-जगह स्पार्किंग होती रही और शहर में 7 बजे तक बिजली के कट लगते रहे। जिस कारण लोगों को परेशानी भी हुई।
फीडर बंद होने के कारण यहां रही सप्लाई ठप्प
शहर के तीनों फीडर बंद होने के कारण थाना रोड, हिसार रोड, डीएसपी रोड, लाजपत नगर, जगजीवनपुरा, धर्मशाला रोड, बीघड़ रोड, हिसार रोड, सुंदर नगर, अशोक नगर, सिरसा रोड, रतिया रोड, भूना रोड पर बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
वर्जन
बरसात के कारण बिजली घर के समीप ही ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ जाने से 33केवी सब स्टेशन के अंदर टेक्निकल फाल्ट आ गया। जिस कारण कई उपकरणों को बदलना पड़ा। इसी वजह से शहर के 3 फीडरों में 4 घंटे बिजली बाधित रही।
धीरज कुमार, एसडीओ, बिजली निगम फतेहाबाद।