{"_id":"5afdd1cf4f1c1be1408b6086","slug":"171526583759-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की मेहनत के बाद बनाया था मकान, मुहुर्त वाले दिन परिवार हुआ हादसे का शिकार, दो की मौत, पांच रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल की मेहनत के बाद बनाया था मकान, मुहुर्त वाले दिन परिवार हुआ हादसे का शिकार, दो की मौत, पांच रेफर
Updated Fri, 18 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सिरसा रोड पर वीरवार सुबह रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे कार चला रहे वेटरनरी सर्जन डा. विनोद व उनकी दादी गुट्टी देवी की मौत हो गई। कार में सवार उनके चार अन्य परिजन भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मूलत: सिरसा के कंवरपुरा गांव निवासी मृतक डा. विनोद कुमार ने स्थानीय अंजलि कॉलोनी में नया मकान बनाया है और वीरवार को उसके मकान का मुहूर्त था। जिसके लिए वह अपने परिजनों को सिरसा से लेकर फतेहाबाद आ रहा था कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। हादसा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ और असंतुलित कार ने बाइक सवार को भी चपेट में लिया जिसके चलते बाइक सवार सुमित निवासी बनगांव भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे भी नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने अग्रोहा रेफर कर दिया है। घायलों में मृतक डाक्टर विनोद की मां और उनके भाई के बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ सुरेंद्र, ट्रैफिक एसएचओ रिछपाल आदि घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया। मृतक डा. विनोद इन दिनों स्थानीय अग्रवाल कॉलोनी में एक किराये के मकान में रह रहे थे। डॉक्टर फिलहाल हिजरावां कलां गांव में पशु चिकित्सक के रूप तैनात थे।
सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि डा. विनोद कुमार अपनी मां राममूर्ति, दादी गुट्टी देवी, बहन सुमन, भतीजा अंकित, भतीजी ममता को एक सेंट्रो कार में बिठाकर फतेहाबाद की अंजलि कॉलोनी में बनाए नए घर के मुहूर्त के लिए लेकर जा रहा था। बताया गया है कि सिरसा रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सामने से एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित हो गई और बाइक सवार सुमित निवासी बनगांव को चपेट में लेते हुए बजाज बाइक एजेेंसी के बाहर खड़े एक पेड़ से जा टकराई। सुमित बनगांव से अपना नरमा लेकर सिरसा रोड पर एक फैक्ट्री में पहुंचा था। इसके बाद वह अनाजमंडी से अपनी बाइक लेकर वापिस फैक्ट्री में जा रहा था कि रास्ते में ये हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह पिचक गई और सभी घायल अंदर ही फंस गए। बाद में आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना शहर पुलिस व एंबुलेंस सेवा को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने सैंट्रो कार के दरवाजों को काटकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने डा. विनोद की दादी गुट्टी देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि डा. विनोद, उनकी माता राममूर्ति को गंभीर हालत के चलते तुरंत ही अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। लेकिन अग्रोहा मेडिकल पहुंचते ही डा. विनोद ने भी दम तोड़ दिया। इस बीच फतेहाबाद अस्पताल में उपचाराधीन उनके अन्य परिजनों ममता, सुमन, अंकित और कार की चपेट में आए बाइक सवार सुमित की भी हालत बिगड़ने के चलते नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें भी रेफर कर दिया। मृतक विनोद व उनकी दादी गुट्टी देवी के शवों का स्थानीय नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद दोनों मृतकों का उनके पैतृक गांव कंवरपुरा में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।