{"_id":"5aef518f4f1c1b330a8b890c","slug":"171525633423-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Updated Mon, 07 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव नथवान के पास शनिवार देर शाम बाइक व तेज रफ्तार कार की टक्कर में घायल हुए एक व्यक्ति ने शनिवार देर रात को हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने के मामले में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गंाव कमाना निवासी जसबीर ने बताया कि शनिवार देर शाम उसका भाई महेन्द्र सिंह अपनी पत्नी जसविन्द्र कौर व सास अमरजीत कौर के साथ बाइक पर सवार होकर गंाव नडै़ल स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। आंव नथवान के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनो लोग बुरी तरह घायल हो गए। कार चालक मौके से कार को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बाइक पर सवार महेन्द्र की टांग कटकर अलग हो गई। तीनों को उपचार के लिए पहले रतिया के नागरिक अस्पताल व बाद में हिसार रेफर किया गया था। उपचार के दौरान महेन्द्र ने दम तोड़ दिया।