फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   20 फरवरी को होगा रोडवेज का चक्का जाम: कुण्डू

20 फरवरी को होगा रोडवेज का चक्का जाम: कुण्डू

Mon, 19 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
20 फरवरी को होगा रोडवेज का चक्का जाम: कुण्डू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के आह्वान पर 20 फरवरी को रोडवेज का चक्का जाम होगा। इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। रोडवेज की बसों को रोकने की कार्य नीति बनाने के लिए जिला प्रधान फतेहाबाद मनोज कुण्डू टोहाना सब डिपो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ इसके बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारी नेता मनोज कुण्डू ने बताया कि सितंबर में उनकी प्रदेश मुख्यमंत्री के साथ 12 मांगों पर विस्तृत चर्चा के बाद समझौता हुआ था। लेकिन सरकार ने वायदा खिलाफी करते हुए इतना लंबा समय बीतने के बाद भी उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी और अगर यही सब रहा तो उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन पर भी जा सकते हैं। उन्होंने चेताया कि सरकार रोडवेज कर्मियों की मांगों का जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed