{"_id":"59f628594f1c1b8e698b83c5","slug":"171509304409-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नंबर से चलती टूरिस्ट बस के मालिक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नंबर से चलती टूरिस्ट बस के मालिक पर केस दर्ज
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फर्जी आरसी बनाकर बस चला रहे बस मालिक के खिलाफ फतेहाबाद सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गांव बड़ोपल के पास ट्रैफिक पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान प्रमोद ट्रैवल्स के नाम से एक बस वहां आई। पुलिस ने जब उसकी आरसी चेक की तो यह फर्जी निकली। इस बस पर जो नंबर दर्शाया गया है वह इस बस का नंबर नहीं था। प्रमोद ट्रेवल्स की बस नंबर आरजे 31पीए-1969 नंबर अंकित है जबकि इस बस का असली नंबर 31-पीए-1257 है। इतना ही नहीं, राजस्थान आरटीए के रिकार्ड में ये बस कंडम हो चुकी है और इसे औपचारिक रूप से कबाड़ में भी बेची जा चुकी है। सदर पुलिस ने बस के मालिक राजेश कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।