{"_id":"5f6f81ba8ebc3e9bfe29ce66","slug":"16500-new-votes-in-the-district-fatehabad-news-rtk5754705187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मतदाता सूची : जिले में साढ़े 16 हजार नए वोट, सबसे अधिक फतेहाबाद हलके में 5924 नए मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मतदाता सूची : जिले में साढ़े 16 हजार नए वोट, सबसे अधिक फतेहाबाद हलके में 5924 नए मतदाता
विज्ञापन
एक जनवरी 2020 को पात्रता तिथि मानकर किए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। पात्र नागरिक बीएलओ के पास संबंधित बूथ पर नई मतदाता सूची और पहचान पत्र संबंधित मतदाता सूची देख सकते हैं। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने दी।
फतेहाबाद हलके में 5924 नए मतदाता, रतिया-टोहाना में भी पांच-पांच हजार वोटों का इजाफा
जिला में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक कुल 16460 नये वोट बनाए गए हैं जिनमें 8293 पुरुष तथा 8167 महिला मतदाता शामिल है। डीसी ने बताया कि टोहाना में निर्वाचन क्षेत्र में कुल 5026 मतदाताओं के नये वोट बनाए गए है जिनमें 2611 पुरुष व 2415 महिला, फतेहाबाद निर्वाचन क्षेत्र में कुल 5924 नए मतदाता पहचान पत्र बनाए गए है, जिसमें 3010 पुरुष व 2914 महिला तथा रतिया क्षेत्र में कुल 5510 नए मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए गए है, जिसमें 2672 पुरुष व 2838 महिला मतदाता शामिल है।
जिले में कुल सात सौ मतदान केंद्र, सबसे अधिक फतेहाबाद में ही
डीसी डॉ. बांगड़ ने बताया कि जिला में कुल 700 मतदान केंद्र है जिसमें 39-टोहाना निर्वाचन क्षेत्र में 234, 40-फतेहाबाद में 237 तथा 41-रतिया(अ.ज.) में 229 शामिल है। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिला में कुल 669891 मतदाता है, जिनमें 353320 पुरुष तथा 316571 महिला मतदाता शामिल है। टोहाना निर्वाचन क्षेत्र में कुल 218401 मतदाता हैं, जिनमें 115269 पुरुष व 103132 महिला मतदाता, फतेहाबाद निर्वाचन क्षेत्र में कुल 238575 मतदाता है जिसमें 126446 पुरुष व 112129 महिला मतदाता तथा रतिया निर्वाचन क्षेत्र में कुल 212915 मतदाता हैं जिसमें 111605 पुरुष व 101310 महिला मतदाता शामिल है।
विज्ञापन
15 जनवरी को जारी होगी अगली सूची
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में एक जनवरी 2021 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इसके तहत 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक नये वोट बनवाएं जा सकते हैं। जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2021 तक 18 साल या इससे अधिक हो जाएगी वे लोग अपने वोट बनवाने के लिए आवेदन जमा कर सकेंगे। मतदाता सूची वर्ष 2021 का अंतिम प्रकाशन आगामी 15 जनवरी 2021 को किया जाएगा।