{"_id":"5be9cc87bdec2269796aa388","slug":"161542048903-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में दवाई लेने आए व्यक्ति की जेब से उड़ाए 32 हजार, पुलिस को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में दवाई लेने आए व्यक्ति की जेब से उड़ाए 32 हजार, पुलिस को शिकायत
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। त्योहारी सीजन की छुट्टियां खत्म होने के बाद सोमवार को नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इसी भीड़ का फायदा उठाकर अस्पताल परिसर में घूम रहे किसी जेबकतरे ने दवाई लेने आए एक व्यक्ति की जेब से 32 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के शहर के शक्ति नगर निवासी ताराचंद सोमवार को सुबह दवाई लेने आया था। अस्पताल में मरीजों की भीड़ होने के कारण पर्ची कटवाने के लिए व लाइन में लगा हुआ था। आरोप है इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब में रखे 32 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। शहर थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।