{"_id":"5b8c304742c792466836082a","slug":"161535914055-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना सीआईए टीम को बड़ी कामयाबी, भूना इलाके से पकड़ी 14 हजार शराब की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना सीआईए टीम को बड़ी कामयाबी, भूना इलाके से पकड़ी 14 हजार शराब की बोतलें
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सीआईए टोहाना की टीम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर जयभगवान की अगुवाई में ढाणी गोपाल के पास एक कैंटर से 14 हजार 293 बोतल अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में बताई गई है। पुलिस ने कैंटर चालक अजीत निवासी अयालकी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। भूना थाने में आरोपी अजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि टोहाना सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान और उनकी टीम में शामिल एएसआई प्रहलाद सिंह और अन्य गश्त के दौरान सनियाला से भूना की ओर जा रहे थे तो गांव ढाणी गोपाल के पास सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा हुआ था। सीआईए टीम ने शक होने पर कैंटर के चालक को नीचे उतारा तो वो खुद भी शराब पिए हुए था। इसके बाद कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें 14 सौ से अधिक पेटी शराब निकली। पुलिस ने तुरंत अवैध शराब और कैंटर को अपने कब्जे में लेकर चालक अजीत को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में अजीत ने बताया कि वह ये शराब कुरुक्षेत्र के पिपली में शराब कारखाने से लेकर आया है और उसके मालिक राजा निवासी माजरा ने ये शराब फतेहाबाद लेकर आने को कहा था। पुलिस ने जब उससे शराब का कोई परमिट वगैरह मांगा तो वो कोई भी कागज या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने सीआईए टोहाना इंचार्ज जयभगवान व उनकी टीम की पीठ थपथपाई है।