फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुमित का सुराग, गोताखोरों की टीम उतरी भाखड़ा नहर में

72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुमित का सुराग, गोताखोरों की टीम उतरी भाखड़ा नहर में

Fri, 18 May 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुमित का सुराग, गोताखोरों की टीम उतरी भाखड़ा नहर में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
गांव ढाणी गोपाल के निकट भाखड़ा नहर में स्नान करते समय डूबे 18 वर्षीय प्रदीप का 72 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। सुमित की तलाश के लिए गोताखोरों की 3 टीमें व दर्जनों लोग नहर में उतरे हुए हैं और पिछले तीन दिनों से नहर में डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं। भाखड़ा नहर में जगह-जगह 6 जाल लगाकर सुमित की तलाश की जा रही है।

थानाध्यक्ष रमेश किरमारा मौके पर पहुंचकर पुलिस बल व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश मेें जुटे हुए हैं। उक्त नहर की गत माह की सफाई करवाई गई थी। बता दें कि मंगलवार शाम को प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला निवासी अमृतलाल पिछले कुछ वर्षों से भूना में रह रहा था, जो कि मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। अमृत लाल का 18 वर्षीय बेटा प्रदीप अपने दो अन्य दोस्तों के साथ ढाणी गोपाल के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर में नहाने गया था। मगर पानी का बहाव तेज होने एवं तैराक में निपुण न होने के कारण वह बहाव में अपना संतुलन खो बैठा था और पानी के साथ ही दूर तक बह गया था। घटना के संबंध में सुमित के दोनों दोस्त भी चुप्पी साधे हुए हैं। उधर परिजनों ने घटना के तीन दिन बाद भी कोई पुलिस शिकायत नहीं की है। थाना प्रभारी रमेश किरमारा ने बताया कि वीरवार को सुमित के परिजनों को थाना में पूछताछ हेतु बुलवाया था, किंतु परिजनों ने पुलिस को कुछ भी लिखित में शिकायत नहीं दी है। फिर भी पुलिस सुमित की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम के साथ जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed