{"_id":"5aeb5ccb4f1c1b64098b8034","slug":"161525374155-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक 7 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक 7 मई को
Updated Fri, 04 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 7 मई को
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए 7 मई को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह करेंगे। नगराधीश देवीलाल सिहाग ने बताया कि 7 मई को प्रात: 10 बजे जिला राजस्व अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें जमाबंदियों का दाखिला, लंबित इंतकालों का निपटान, ई-स्टैंपिंग, डिजीटल पैमेंट आदि कार्यों की समीक्षा उपायुक्त द्वारा की जाएगी। इसके उपरान्त प्रात: 10:30 बजे बैठक कक्ष में पुलिस मैजिस्ट्री मीटिंग होगी, जिसमें कानून व्यवस्था, महिला विरूद्ध अपराध, पीएनडीटी एक्ट आदि बारे समीक्षा की जाएगी। सीटीएम ने बताया कि बैठक कक्ष में ही 11 बजे अधिकारी बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा करवाए गए और करवाए जा रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट उपायुक्त के सम्मुख रखी जाएगी।