{"_id":"5a85e0084f1c1b187e8b66bf","slug":"161518723080-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकर बस्ती की दुकानों पर फिर चला पीला पंजा, 35 दुकानों के थल्ले तोड़े, अब एफआईआर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकर बस्ती की दुकानों पर फिर चला पीला पंजा, 35 दुकानों के थल्ले तोड़े, अब एफआईआर की चेतावनी
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर नगर परिषद ने की कार्रवाई, वकील की याचिका पर कोर्ट ने दिए थे निर्देश
- जेई सुमित चोपड़ा व सफाई दरोगा ईश्वर चंद की अगुवाई में पहुंची नप टीम, दुकानदारों ने आनन-फानन में बंद की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
ठाकर बस्ती में पुरानी सब्जी मंडी के साथ लगती गली की दुकानों पर फिर से पीला पंजा चला दिया गया। कोर्ट के आदेशों पर नगर परिषद अधिकारियों ने इस गली के अंदर लगभग 50 दुकानों के आगे बने सीमेंट के थल्लों (दुकानाें के आगे की सीढ़ियां) को जेसीबी की मदद से हटा दिया। जेसीबी मशीन लेकर नगर परिषद अधिकारियों के आते ही गली के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आननफानन में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी। हालांकि दुकानदारों ने नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध नहीं किया।
नगर परिषद टीम की अगुवाई कर रहे जेई सुमित चोपड़ा ने बताया कि गली निवासी एडवोकेट राजेंद्र वर्मा ने कोर्ट में याचिका डालकर शिकायत की थी कि ठाकर बस्ती की मुख्य गली में दुकानदारों व कुछ मकान मालिकों ने अपनी दुकानों व घरों के बाहर अवैध रूप से थल्ले बना दिए हैं। जिसके बाद कोर्ट ने चार माह पहले भी आदेश दिए थे कि इन थल्लों को हटा दिया जाए। उस समय भी कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए हमनें इन दुकानों के आगे बने थल्लों को हटा दिया था। लेकिन इन दुकानदारों ने एक बार फिर नियमों की अवहेलना करते हुए दोबारा दुकानों व मकानों के आगे के थल्लों का निर्माण कर दिया। राजेंद्र वर्मा द्वारा दोबारा कोर्ट में याचिका डालने के बाद दोबारा इन दुकानों के आगे थल्लों को जेसीबी से हटाया गया है। अगर अब भी दुकानदारों या मकान मालिकों ने फिर से अपनी दुकानों के आगे थल्ले बनवाए तो इनके खिलाफ एफआईआर भी करवाई जा सकती है। जेई चोपड़ा ने कहा कि अब से नगर परिषद कर्मचारी-अधिकारी नियमित रूप से इस इलाके पर नजर रखेंगे और कोई भी दुकानदार अवैध निर्माण करता दिखा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।
ये है मामला
पुरानी सब्जी मंडी के साथ लगती गली जो फव्वारा चौक को ठाकर बस्ती से जोड़ती है, इस गली में पिछले दो-तीन साल में अच्छी खासी मार्केट बन गई है और वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। इस बीच यहां बनी दुकानों के आगे थल्ले बना दिए गए हैं जिसके कारण गली की चौड़ाई भी कम हो गई है। स्थानीय निवासी एडवोकेट राजेंद्र वर्मा ने कई बार नगर परिषद में शिकायत दी थी लेकिन कोई सुनवाई ना होने के चलते उन्हें आखिरकार कोर्ट का रुख करना पड़ा। कोर्ट का डंडा पड़ते ही नगर परिषद अधिकारियों को आखिरकार जेसीबी की मदद से अवैध थल्लों को गिराना ही पड़ा।