फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दिग्विजय की यात्रा से पहले कालेज प्रशासन ने किए गेट बंद

दिग्विजय की यात्रा से पहले कालेज प्रशासन ने किए गेट बंद

Mon, 12 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दिग्विजय की यात्रा से पहले कालेज प्रशासन ने किए गेट बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की खालसा कॉलेज में पहुंचने वाली यात्रा से पूर्व ही कॉलेज प्रशासन द्वारा कालेज गेट बंद कर देने और विद्यार्थियों की छुट्टी की घोषणा कर देने से हंगामा हो गया। इनसो कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और गेट के आगे ही धरना देकर बैठ गए। करीब एक घंटा धरना देने और नारेबाजी करने के बाद कॉलेज प्रशासन ने गेट खोल दिया। इसके बाद दिग्विजय कालेज प्रांगण में जनसभा की ओर छात्रों को संबोधित करके उनकी समस्याएं सुनी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतिया के खालसा कॉलेज में सोमवार को इनसो द्वारा प्रस्तावित छात्र यात्रा के दौरान जनसभा की जानी थी और इसको लेकर इनसो कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारियों में लगे हुए थे। कॉलेज में जनसभा के लिए युवा इनेलो के जिला प्रधान अजय संधु, इनसो जिला अध्यक्ष जतिन खिलेरी, इनेलो प्रवक्ता रमेश लाली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर खड़े हुए थे। जिला अध्यक्ष अजय सन्धु ने आरोप लगाया कि इसी दौरान कॉलेज प्राचार्य ने कॉलेज की छुट्टी करवा दी और गेट को बंद करवा दिया। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक कार्यकर्ता धरने पर बैठे प्रदर्शन करते रहे, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने गेट खोल दिया। वहीं बाद में कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम करवाने को लेकर इनेलो कार्यकर्ता विधायक रविन्द्र बलियाला के नेतृत्व में प्राचार्य से मिले और कार्यक्रम कॉलेज के अंदर करवाने की अनुमति देने को कहा। इस पर प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम कॉलेज प्रांगण अंदर करवाने की अनुमति देना उनके हाथ में नहीं है। जिसके बाद भी दिग्विजय चौटाला का कार्यक्रम कॉलेज के अंदर करवाया गया। इस बारे में जब कॉलेज प्राचार्य विकास आनंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कॉलेज में कोई छुट्टी नहीं की गई थी व नियमों के अनुसार कॉलेज प्रांगण में राजनीतिक जनसभा करने की अनुमति देना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है और बिना परमिशन के ही कॉलेज में राजनीतिक जनसभा की गई है। जिसकी जानकारी उन्होंने शिक्षा विभाग व उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इनसो की ओर से कॉलेज प्रशासन को पहले ही कार्यक्रम के बारे में बता दिया गया था। लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के कालेज प्रशासन ने कालेज में छुट्टी कर दी। इसके लिए हमने कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लेकिन हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और कार्यक्रम भी शांतिपूर्ण ही रहा।
- जतिन बिश्नोई, जिलाध्यक्ष, इनसो, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed