{"_id":"5a4e6a944f1c1b44198b4d7a","slug":"161515088532-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा ने चलाया स्ट्रीट लाइटों पर लगे होर्डिंग हटाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा ने चलाया स्ट्रीट लाइटों पर लगे होर्डिंग हटाने का अभियान
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
नगरपालिका द्वारा शहर के मुख्य चौराहों के अलावा बिजली व स्ट्रीट लाइट के पोलों पर लगे होर्डिंग बोर्ड को हटाने का अभियान चलाया गया। इंचार्ज कुलदीप ङ्क्षसह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के प्रथम चरण के तहत सफाई कर्मचारियों ने बुढ़लाडा रोड के कार्यालय से लेकर घग्घर पुल की स्ट्रीट लाइटों पर लगाए गए होर्डिंगों को उतारा गया और इसके साथ संबंधित होर्डिंग मालिकों को चेतावनी भी दी गई।
पालिका सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहों व बिजली के पोलों के अलावा नगरपालिका की स्ट्रीट लाइटों के पोलों पर कुछ लोगों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों की मनियादी को लेकर बिना अनुमति से ही होर्डिंग आदि लगाए जा रहे हैं, जो कि कानूनी तौर पर गलत हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के होर्डिंग आदि लगाने से पहले प्रतिष्ठान मालिकों को नगरपालिका से अनुमति लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि ऐसे होर्डिंग को लेकर निरंतर शिकायतें मिल रही थी, जिसके चलते सफाई इंचार्ज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिन्होंने प्रथम चरण के तहत बुढलाडा रोड क्षेत्र के सभी होर्डिंगों को हटाया गया है और अगले चरण के तहत फतेहाबाद रोड, टोहाना रोड के अलावा संजय गांधी चौक व भगत सिंह चौक पर लगे होर्डिंगों को हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित होर्डिंग मालिकों को चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में बिना अनुमति से होर्डिंग आदि लगाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।