फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डीसी ने बिजली विभाग को मुख्य मार्गों से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की मांगी रिपोर्ट

डीसी ने बिजली विभाग को मुख्य मार्गों से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की मांगी रिपोर्ट

Thu, 04 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने बिजली विभाग को मुख्य मार्गों से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की मांगी रिपोर्ट
डीसी ने बिजली विभाग को मुख्य मार्गों से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे एक दिन के भीतर पूरे जिले में जहां-जहां से भी बिजली की हाई वोल्टेज तारें गुजर रही है, उन स्थानों का सर्वे कर रिपोर्ट उन्हें सौंपे। उन्होंने कहा कि जिस जगह की हाई वोल्टेज तारों के बदलकर नई लगाए जाने या रिपेयर किए जाने की आवश्यकता है, उन जगहों पर तारों को बदलकर या उन्हें रिपेयर करके दुरुस्त किया जाए।

डॉ. हरदीप सिंह ने विभाग के आला अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी स्थान पर खंबों पर लगी हाई वोल्टेज तार को अंडर ग्राउंड किए जाने की आवश्यकता है, तो इस दिशा में भी विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने स्थानीय लाल बत्ती चौक के समीप क्षतिग्रस्त हुई हाई वोल्टेज लाइन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह लाइन जल्द से जल्द नई तारों से बदलने के निर्देश दिए। बुधवार सुबह इस लाइन की अर्थ की तार क्षतिग्रस्त हुई थी, हालांकि घटना के तुरंत बाद सब स्टेशन से इस लाइन की बिजली आपूर्ति स्वयंचालित प्रणाली से बंद हो गई थी, जिस कारण से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मौके पर एसडीएम सतबीर जांगु, जिप सीईओ डॉ. विनेश, डीएसपी गुरदयाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed